महापौर के निरीक्षण में नदारद मिले शिक्षक

उज्जैन, अग्निपथ। अतिरिक्त विश्व बैंक कॉलोनी के हाईस्कूल में शुक्रवार सुबह महापौर मुकेश टटवाल ने आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान इस स्कूल के 4 शिक्षक नदारद थे, महापौर ने जिला शिक्षा अधिकारी को इसकी जानकारी दी, बाद में जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर चारों अनुपस्थित शिक्षकों को शोकॉज नोटिस जारी किया गया।

महापौर मुकेश टटवाल हर रोज सुबह शहर के किसी न किसी क्षेत्र में निरीक्षण के लिए पहुंच रहे है। शुक्रवार सुबह वे वार्ड नंबर 4 में पार्षद बबीता गौड़ और पूर्व पार्षद राजेश सेठी को साथ लेकर निरीक्षण करने पहुंचे। शासकीय हाइस्कूल इंदिरा नगर अतिरिक्त विश्व बैंक कालोनी में निरीक्षण के दौरान महापौर ने पाया कि यहां क्लास तो 4 लगी थी लेकिन शिक्षक केवल एक ही मौजूद थे।

प्राचार्य से जानकारी लेने पर पता चला कि 4 शिक्षक अनुपस्थित है। महापौर ने तत्काल ही जिला शिक्षा अधिकारी आनंद शर्मा को फोन पर इसकी जानकारी दी। महापौर ने वार्ड की सफाई व्यवस्था भी देखी। उन्होंने वार्ड के कुछ हिस्सों से अतिक्रमण हटाने के लिए सहायक आयुक्त नीता जैन को निर्देशित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देवी-देवताओं के नाम पर होटल-बैंड का संचालन करने वालों पर हो कार्रवाई

Fri Sep 2 , 2022
गौरक्षा न्यास, अखंड हिंदू सेना, हिंदू टायगर फोर्स ने सौंपा एसपी को ज्ञापन उज्जैन, अग्निपथ। विश्व प्रसिद्ध भगवान महाकालेश्वर मंदिर के पास तोपखाना, लोहे का पुल, कोट मोहल्ला क्षेत्र में गौ मांस और पाड़े का मांस का विक्रय चरम सीमा पर पहुंच चुका है। काफी लंबे समय से आंदोलन के […]