एमआईसी में विभागों का बंटवारा

नगर निगम

शिवेंद्र तिवारी को जल कार्य, योगेश्वरी राठौर को राजस्व की जिम्मेदारी

उज्जैन, अग्निपथ। महापौर मुकेश टटवाल ने शुक्रवार की शाम महापौर परिषद के पांच सदस्यों को विभागों का आवंटन कर दिया है। महापौर परिषद में पांच पद अभी खाली हैं, जिन पर सदस्यों की नियुक्ति की जाना शेष हैं।

शुक्रवार शाम को जारी हुए आदेश के मुताबिक एमआईसी सदस्य योगेश्वरी राठौर को राजस्व विभाग, दुर्गा शक्तिसिंह चौधरी को यातायात एवं परिवहन, रजत मेहता को विद्युत एवं यांत्रिकी विभग, शिवेंद्र तिवारी को जलकार्य एवं सीवरेज विभाग एवं सुगन बाई बाबूलाल बाघेला को गरीबी उपशमन विभाग का प्रभारी बनाया गया है? शेष सारे विभाग महापौर के पास रहेंगे। परिषद ने नए सदस्यों की नियुक्ति होने के बाद शेष बचे पदों का आवंटन किया जाएगा।

कलेक्टर बंगले पर प्रधानमंत्री आवास योजना का आवेदन देने पहुंचे हितग्राही

उज्जैन, अग्निपथ। प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ ना मिलने पर हितग्राहियों ने कलेक्टर का घेराव कर अपनी बात रखी गई। कई वर्षों से प्रधानमंत्री आवास योजना का पैसा ना आने के कारण रहवासी हो रहे परेशान।

कमला नेहरू नगर में रहने वाले रहवासी शुक्रवार सुबह कलेक्टर बंगले पर पहुंच कर अपनी परेशानी बताया कि कई वर्षो पहले हम सब ने प्रधानमंत्री आवास योजना में फॉर्म भरे थे। जिसके हम सभी हकदार है।

रहवासी संजय कुमार ने बताया कि निगम के ऑफिसर एवं पार्षद ने आवास योजना में पांच 5 फीट जमीन मांगी थी जो कि उन्होंने दे दी थी फिर भी अभी तक प्रधानमंत्री आवास योजना का पैसा नहीं आया। इस योजना में 50 से 60 हितग्राही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एक्स-बॉयफ्रेंड के पिता पर रेप का केस कराया

Fri Sep 2 , 2022
झूठा फंसाने का कथित ऑडियो सुन 66 साल के आरोपी बुजुर्ग की गिरफ्तारी रोकी उज्जैन, अग्निपथ। उज्जैन की एक महिला ने अपने प्रेमी के पिता और दो अन्य लोगों के खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया है। आरोपी पक्ष ने पीडि़ता के खिलाफ भी कुछ सबूत पुलिस अधिकारियों को दिए […]
उज्जैन पुलिस फाइल