पति को पसंद नहीं थी, इसलिए जहर खाकर दे दी जान

मामला नानाखेड़ा पर मिली बेहोश महिला का

उज्जैन, अग्निपथ। नानाखेड़ा बस स्टैंड पर बेसुध मिली महिला की मौत के बाद आष्टा से आये परिजनों ने बताया कि पति पसंद नहीं करता था, इसलिये जहर खाकर जान दी है।

विदित हो कि शुक्रवार शाम को नानाखेड़ा बस स्टैंड पर बेसुध मिली महिला को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचा था। कुछ देर में उसकी मौत हो गई थी। जांच में सामने आया कि महिला मालती पति आनंद विश्वकर्मा (24) कालापीपल शाजापुर की रहने वाली है। मायका आष्टा में है। परिजनों को सूचना दी गई। शनिवार सुबह पिता गब्बूलाल विश्वकर्मा, मां पार्वती, जेठ सुनील, जेठानी निशा और परिवार के अन्य सदस्य जिला अस्पताल पहुंचे।

मां-पिता ने बताया कि चार माह पहले शादी हुई थी। पति पसंद नहीं करता था, जिसके चलते बेटी ने जहर खाकर जान दी है। उसके लापता होने पर जेठ ने बताया था कि किसी लडक़े के साथ भाग गई और जेवरात भी ले गई है। जबकि उसके पास से आभूषण नहीं मिले है। नानाखेड़ा थाने की एसआई चांदनी पाटीदार ने बताया कि फिलहाल मामले में मर्ग कायम किया गया है। मामला नवविवाहित से जुड़ा है। परिजनों के बयान तहसीलदार द्वारा दर्ज किये गये हैं। जांच सीएसपी स्तर पर की जाएगी।

सुबह 4.30 बजे हुई थी लापता

कालापीपल से आये ससुराल पक्ष का कहना था कि शुक्रवार सुबह 4.30 बजे मालती घर से लापता हो गई थी। सभी जगह तलाश करने के बाद थाने पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने फुटेज खंगाले तो रेलवे स्टेशन पर बिलासपुर ट्रेन में सवार होती दिखाई दी थी। पति आनंद विश्वकर्मा पीएचई विभाग में ठेकेदारी का काम करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गुड्डू कलेक्शन पर बिक रहा था डुप्लीकेट सामान

Sat Sep 3 , 2022
पुलिस की दबिश में मिला तीन लाख का माल उज्जैन, अग्निपथ। कंपनी के नाम से डुप्लीकेट सामान बेचे जाने की शिकायत पर पुलिस ने दबिश मारी तो 3 लाख का नकली सामान बरामद हो गया। मामले में कॉपी राईट एक्ट का प्रकरण दर्ज किया गया है। कोतवाली थाना पुलिस ने […]