उज्जैन-इंदौर के बीच सिंहस्थ से पहले दौड़ेगी मेट्रो ट्रेन

इंदौर में मुख्यमंत्री ने की घोषणा, सांसद ने माना आभार

उज्जैन, अग्निपथ। उज्जैन से इंदौर तक मेट्रो ट्रेन चल सकेगी मुख्य मंत्री ने इसकी घोषणा की है । जल्द ही इसका काम शुरू होगा और सिंहस्थ कुम्भ से पहले 2028 तक इंदौर उज्जैन के बीच मेट्रो ट्रेन दौडऩे लगेगी। इससे उज्जैन और इंदौर के बीच की कनेक्टिविटी के साथ-साथ आवागमन भी सरल हो जाएगा जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग कम समय में आना जाना कर पाएंगे।

उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर में एक कार्यक्रम के दौरान हमारी सबसे बड़ी लंबित मांग को पूरा किया है जिसमें इंदौर के अरविंदो अस्पताल से लेकर उज्जैन तक मेट्रो ट्रेन चल सकेगी इसके लिए पहले सर्वे होगा और उसके बाद 2028 में लगने वाला कुंभ मेले से पहले-पहले उज्जैन इंदौर के बीच मेट्रो ट्रेन दौडऩे लगेगी।

इस बात को लेकर सांसद ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी को धन्यवाद अर्पित करते हुए कहा है कि आने वाले समय में उज्जैन और इंदौर के बीच आवागमन आरामदायक हो जाएगा उज्जैन इंदौर मेट्रो परियोजना से उज्जैन के विकास को नया आयाम मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देश के भविष्य के कंधों से कब कम होगा किताबों का बोझ

Sat Sep 3 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। एक बार फिर प्रदेश सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा बस्तों के बोझ को कम करने का आदेश जारी कर पुरानी परंपरा का निर्वाह किया है। बच्चों के कंधों से बस्ते का बोझ करने के आदेश पिछले कई वर्षों से निकाले जा रहे हैं जो अधीनस्थ विभागों की फाइलों […]