चरक भवन से ड्यूटी कर लौटी तो टूटा मिला मकान का ताला

Tala toda

गिरिराज रतन कालोनी में सूने मकान से लाखों की चोरी

उज्जैन, अग्निपथ। चरक भवन में पदस्थ नर्स शनिवार सुबह ड्यूटी के बाद घर पहुंची तो मकान का ताला टूटा मिला। रात में चोरों ने वारदात को अंजाम देकर ढाई लाख के आभूषण चोरी कर लिये थे। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की है।

मंडला की रहने वाली प्रियंका पिता ओमप्रकाश (26) चरक भवन में स्टॉफ नर्स है। कुछ माह पहले उसने गिरिराज रतन कालोनी में एमआर-5 मार्ग पर मकान खरीदा था। शुक्रवार को नाईट ड्युटी होने पर वह रात 8 बजे चरक भवन आई थी। मकान पर ताला लगा हुआ था, सुबह ड्यूटी खत्म होने पर घर पहुंची तो ताला टूटा और सामान अस्त-व्यस्त पड़ा मिला।

चोरों ने वारदात को अंजाम देकर अलमारी में रखे ढाई लाख के आभूषण और 10 हजार रुपये नगद चोरी कर लिये थे। वारदात की सूचना चिमनगंज थाना पुलिस को दी गई। पुलिस जांच के लिये मौके पर पहुंची और फिगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम को बुलाया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले गये।

प्रियंका की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। संभावना जताई जा रही है कि वारदात को स्थानीय बदमाशों ने अंजाम दिया है, जिनका सुराग जल्द लग जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पत्नी-बेटे से मिलने इंदौर से भोपाल जा रहे युवक को आयशर वाहन ने मारी टक्कर, मौत

Sat Sep 3 , 2022
देवास, अग्निपथ। इंदौर से पत्नी व बेटे को मिलने के लिए एक्टिवा से भोपाल स्थित ससुराल जा रहे युवक को मधुमिलन चौराहे के निकट अंध गति से जा रही आयशर वाहन ने टक्कर मार दी थी। जिसे गंभीर घायल अवस्था में ऑटो रिक्शा से जिला चिकित्सालय ले जाया गया, लेकिन […]
हादसे