गंदगी व कचरे के ढेर हटाकर लगाए पौधे

रुनिजा (बडऩगर), अग्निपथ। माधवपुरा रुनिजा मुख्य मार्ग पर कब्रिस्तान के पास गंदगी व कचरे का अंबार लगा हुआ था। यहां से गुजरने वाले हर शख्स को नाक बंद करके निकलना पड़ता था। इससे परेशानी का सामना करना पड़ता था। लेकिन इस गंदगी और कूड़े करकट से आखिर मुक्ति मिली ही गयी।

ग्राम पंचायत माधवपुरा की पंचायत टीम ने स्वछता अभियान चलाकर गांव को गंदगी मुक्त कर हरा-भरा करने की पहल प्रारंभ की। सरपंच सत्यनारायण नागर एवं उनकी टीम ने जेसीबी मशीन लगाकर कूड़ा व गन्दगी हटाकर स्थान को साफ स्वच्छ किया। इस स्थान को हरा भरा बनाने के लिए युवा व ग्रामीणों के सहयोग से पौधारोपण कर दिया गया।

इस प्रकार यहां हे गुजरने वाले लोगो को गंदगी व कूड़े कचरे के ढेर से निजात मिली है और आने वाले दिनो में पेड़ के लाभ भी मिलेंगे। इसी के साथ नागर ने बताया की हमारा अगला अभियान ग्राम के अंदर के मुख्य मार्ग को कीचड़ मुक्त करना होगा। जैसे ही पंचायत को विकास राशि मिलेगी मुख्य मार्ग पर से गंदगी व कीचड़ मुक्त करने का कार्य प्रारंभ कर दिया जावेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पुरानी पेंशन की मांग को लेकर संयुक्त संगठनों ने धरना प्रदर्शन कर निकाली रैली, सौंपा ज्ञापन

Sun Sep 4 , 2022
देवास, अग्निपथ। आजाद अध्यापक शिक्षक संघ ने पुरानी पेंशन सहित अपनी विभिन्न लंबित मांगों को पूरा करने एवं विभिन्न समस्याओं के निराकरण के संबंध में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद रैली के रूप में देवास जिले के शिक्षकों द्वारा कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। शिक्षक संघ के जिला […]

Breaking News