डम्पर पर लिखा था नगर निगम का नाम, देना पड़ा जुर्माना

उज्जैन, अग्निपथ। शहर में ऐसे कई निजी वाहन दौड़ रहे है जिन पर नगर निगम उज्जैन या म.प्र. शासन लिखा हुआ है। वास्तव में इन वाहनों का नगर निगम या शासन से सीधा कोई लेना-देना ही नहीं है। सोमवार को नगर निगम के अमले ने ऐसे ही एक डंपर को पकड़ा है। डंपर मालिक पर 1100 रूपए का जुर्माना किया गया, इसके अलावा उसे चेतावनी दी गई कि डंपर पर से नगर निगम शब्द हटवा दे।

नगर निगम की वर्कशॉप के प्रभारी विजय गोयल को सूचना मिली थी कि इंदौर रोड़ पर एक डंपर निजी परिवहन कर रहा है और इस पर नगर निगम शब्द लिखा हुआ है। विजय गोयल ने अलखधाम नगर सांई मंदिर की मल्टी के पास से इस डपंर को पकड़ा। डंपर के मालिक से फोन पर बात की और उससे 1100 रूपए जुर्माना वसूला गया।

साथ ही नगर निगम शब्द गाड़ी से हटाने की चेतावनी दी। गोयल ने बताया कि वाहन पर नगर निगम शब्द लिखा होने से नागरिकों के बीच भ्रम की स्थिति बनती है, जबकि उक्त वाहन निजी उपयोग में लाया जा रहा था।

बन्द पड़े प्रमुख निर्माण कार्य होंगे प्रारंभ: महापौर

उज्जैन, अग्निपथ। सफाई व्यवस्था निरीक्षण के क्रम में सोमवार को महापौर मुकेश टटवाल द्वारा वार्ड क्रमांक 05 के क्षेत्रिय पार्षद दिलीप परमार के साथ संपूर्ण वार्ड का भ्रमण किया जाकर वार्ड में करवाए जाने वाले प्राथमिकता के कार्यों का निरीक्षण किया गया साथ ही जो बड़े प्रोजेक्ट के निर्माण कार्य अभी बंद अवस्था में है उन्हें शीघ्र ही प्रारंभ करवाए जाने हेतु निर्देशित किया गया।

निरीक्षण के दौरान आपके द्वारा गंधर्व तालाब का निरीक्षण करते हुए वहां करवाए जाने वाले कार्यों का अवलोकन किया संबंधित अधिकारी से चर्चा कर लम्बित कार्यों की फाइल प्रस्तुत करने हेतु कहा जिससे कार्य में आ रहे व्यवधान को दूर किया जा कर कार्य को शीघ्र प्रारंभ करवाया जा सके, इसी के साथ अनारकेश्वर महादेव मंदिर के पास नगर निगम द्वारा सामुदायिक भवन के शेष निर्माण कार्य शीघ्र ही प्रारंभ करवाया जाने व भवन के पास रिक्त भूमि पर उपवन बनाया जाकर पौधारोपण करवाये जाने के निर्देश दिये।

निरीक्षण के दौरान इंदिरा नगर में कृष्ण किराना के सामने नाले की सफाई के निर्देश दिये देखने मे आया की सीवर की समस्या है जिसके कारण नालिया चौक रहती है जिसके चलते सफाई नहीं हो पाती है आपने वार्ड के स्वास्थ्य निरीक्षक को निर्देशित किया कि ऐसी योजना बनाई जाए जिससे सीवर की समस्या का निदान भी हो जाए साथ ही जलभराव की समस्या उत्पन्न ना हो। इंदिरा नगर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में सीवरेज लाईन काफी पुरानी हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भाजपा में अंर्तकलह, निरस्त हुए जोन अध्यक्ष के चुनाव

Mon Sep 5 , 2022
विधायक और सांसद ने दर्ज कराई थी चुनाव कार्यक्रम पर आपत्ति उज्जैन, अग्निपथ। नगर निगम के 6 में 5 जोन में मंगलवार को होने वाले जोन अध्यक्ष पद के चुनाव निरस्त कर दिए गए है। जोन अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित हो चुका था, सभी पार्षदों को इसकी […]