प्रधान अध्यापिका ने बच्चों से लगवाया पोछा, मारपीट के भी आरोप

कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को दिए जांच के निर्देश

उज्जैन, अग्निपथ। घट्टिया विकासखंड के गोनसा गांव स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय में प्रधान अध्यापिका द्वारा बच्चों से काम कराने और उनके साथ बेरहमी से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। स्कूल में पढऩे वाले 8 से 10 बच्चों ने अध्यापिका पर मारपीट करने, स्कूल में दरी उठाने और झाड़ू- पोछा लगवाने के आरोप लगाए हैं। यह मामला सामने आने के बाद कलेक्टर आशीष सिंह ने जिला शिक्षा अधिकारी आनंद शर्मा और घट्टिया एसडीएम को जांच के आदेश दिए हैं।

गोनसा गांव के शासकीय स्कूल में पढऩे वाले बच्चों ने आरोप लगाया कि स्कूल में प्रधान अध्यापक द्वारा उनके साथ बुरी तरह मारपीट की जाती है। बच्चों ने आरोप लगाया कि स्वतंत्रता दिवस पर जब स्कूल में अतिथि आने वाले थे, उससे पहले उन्हें धमकाया भी गया कि यदि किसी को स्कूल के बारे में शिकायत की तो परिणाम अच्छा नहीं होगा।

सरकारी स्कूल की प्रधान अध्यापक समता जैन के बारे में स्कूल के बच्चों का कहना है कि प्रतिदिन स्कूल में पर सबसे पहले उनके टाट पटिया बिछवाई जाती है। झाड़ू पोछा लगवाया जाता हैं। इसके अलावा बाथरूम में भी जाने भी नहीं दिया जाता है। स्कूल के टीचरों के लिए बाथरूम में पानी भी बच्चों से ही भरवाया जाता है। कक्षा आठवीं के छात्र रवि ने बताया कि क्लास में जब कुछ बच्चें मस्ती करते है तो प्रधान अध्यापक पूरी क्लास के बच्चों की कपड़े उतार कर डंडे से पिटाई करती है।

कक्षा 7 वीं और 8 वीं की छात्राओ ने बताया कि स्कूल आने पर उनसे झाड़ू- पोछा लगवाया जाता हैं। जिस दिन जिसकी बारी होती है, उस दिन उसे झाड़ू- पोछा लगाना होता है। इसी तरह स्कूल के कई बच्चों और परिजनों ने भी बच्चों को नंगा करके उनके साथ मारपीट करने के आरोप प्रधान अध्यापिका पर लगाए हैं।

प्रधान अध्यापिका समता जैन द्वारा बच्चों से स्कूल में काम कराने और बेरहमी से मारपीट किए जाने की शिकायत मिलने के बाद कलेक्टर आशीष सिंह ने जिला शिक्षा विभाग अधिकारी आनंद शर्मा को जांच के आदेश दिए हैं। कलेक्टर ने कहा कि जिला शिक्षा अधिकारी के साथ ही एसडीएम को भी मामले की जांच के लिए कहा गया है।

इनका कहना

शुरूआती जांच में विद्यार्थियों व अभिभावकों द्वारा शिक्षिका पर लगाए गए आरोप सही नहीं पाए गए है। मामले की विस्तृत जांच करवा रहे है। शिक्षिका लंबे समय में गोनसा में पदस्थ है, कुछ लोग उनसे व्यक्तिगत रूप से नाराज है। जिस तरह के आरोप लगाए गए है। – आनंद शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गणपति बप्पा मोरिया : भारी मन से किया श्रीगणेश को विदा

Fri Sep 9 , 2022
अंगारेश्वर घाट से बड़ी संख्या में छोटी बड़ी गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन शिप्रा में हुआ उज्जैन, अग्निपथ। शुक्रवार को अनंत चतुदर्शी होने से भगवान श्रीगणेश की विदाई लोगों ने भारी मन से की। गणपति बप्पा मोरिया….अगले बरस तू जल्दी आ…के जयकारे शहर की सडक़ों पर सुनाई दे रहे थे। नगरनिगम […]