नियम टैक्सी का, तहसीलदारों के पास अटैच निजी वाहन

ट्रेवल्स संचालक ने सीएम हेल्पलाइन पर की शिकायत

उज्जैन, अग्निपथ। उज्जैन जिले में पदस्थ अधिकांश तहसीलदारों के पास अटैच वाहनों के मामले में सरकारी नियमों का मखौल उड़ाया जा रहा है। तहसील कार्यालयों में फिलहाल जितनी भी गाडिय़ा किराए से चल रही हैं, उनमें से अधिकांश के पास टैक्सी परमिट नहीं है। निजी गाडिय़ों को अनुबंधित कर अधिकारी अपनों को उपकृत किया जा रहा है। इस मामले में हाल ही में सीएम हेल्पलाईन पर भी एक शिकायत की गई है।

आदर्श नगर में रहने वाले ब्रह्मासिंह परिहार वंदना टूर एंड ट्रेवल्स के नाम से एजेंसी चलाते है। ब्रह्मासिंह परिहार ने कुछ दिन पहले ही तहसीलदार मधु नायक के खिलाफ निजी कार्य से राजस्थान तक की यात्रा करने और निजी वाहन में 20 लीटर डीजल डलवाने की शिकायत की थी।

ब्रह्मासिंह परिहार ने ही एक बार फिर से उज्जैन में पदस्थ तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के पास अटैच वाहनों से संबंधित शिकायत परिवहन विभाग मुख्यालय और सीएम हेल्पलाईन पर की है।

ब्रह्मासिंह परिहार का कहना है कि उज्जैन के तहसील कार्यालयों में वाहनों को अटैच करने के नाम पर बड़ा खेल किया जा रहा है, इस मामले को वे जल्द ही न्यायालय में भी ले जाएंगे। किसी भी सरकारी कार्यालय में वाहनों के अनुबंध नियमों की एक अनिवार्य शर्त है।

शर्त यह है कि अनुबंधित वाहन टैक्सी परमिट वाला होना चाहिए। उज्जैन के तहसील कार्यालयों में इस शर्त का खुलेआम मखौल उड़ाया गया। उज्जैन जिले में पदस्थ कई तहसीलदारों के पास ऐसी गाडिय़ां अनुबंधित की गई है जो निजी उपयोग के परमिट वाली है। शिकायतकर्ता परिहार ने खुले तौर पर आरोप लगाया है कि अधिकारियों द्वारा इन गाडिय़ों को अपने निजी इस्तेमाल में लेने और डीजल की हेराफेरी कर अनुबंधकर्ता को फायदा पहुंचाने का प्रयास जारी है।

ब्रह्मासिंह परिहार का कहना है कि सीएम हेल्पलाइन पर पूरे मामले की शिकायत करने के बाद कई सारे अधिकारी उसके खिलाफ लामबंद हो गए। ब्रह्मासिंह की फर्म वंदना टूर एंड ट्रेवल्स को ब्लेक लिस्ट करने की तैयारी की जाने लगी है। आरटीओ कार्यालय से भी उन्हें फोन किया गय था। ब्रह्मासिंह का कहना है कि वे अब इस मामले को न्यायालय में ले जाने की भी तैयारी कर रहे हैं।

इनके पास अटैच है निजी वाहन

  • तहसीलदार देवदत्त शर्मा, गाड़ी नंबर- एमपी 13 सीडी 2241
  • नायब तहसीलदार प्रियंका मिमरोट, गाड़ी नंबर- एमपी 13 सीडी 2726
  • तहसीलदार अनिरुद्ध मिश्रा, गाड़ी नंबर- एमपी 09 सीडब्ल्यू 0625
  • नायाब तहसीलदार अनिल मोरे, गाड़ी नंबर- एमपी 13 सीई 2293
  • तहसीलदार मधु नायक, गाड़ी नंबर- एमपी 09 सीएस 5126

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महाकाल मंदिर: शुक्रवार को सामान्य श्रद्धालुओं के भाग्य खुले, गर्भगृह से दर्शन हुए

Fri Sep 9 , 2022
प्रदेश के सहकारिता मंत्री ने किए दर्शन, रोटी बनाने की मशीन दान में आई उज्जैन, अग्निपथ। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकाल मंदिर में शुक्रवार को एक बार फिर से सामान्य श्रद्धालुओं को गर्भगृह से दर्शन करवाये गए। अनंत चतुर्दशी होने के कारण मंदिर में सामान्य श्रद्धालुओं के दर्शन शुरू किए गए। […]