पेटलावद नगर परिषद चुनाव को लेकर घमासान हुआ शुरू, नामांकन जमा करवाने की अंतिम तारीख 12 सितंबर

पेटलावद, अग्निपथ। नगर परिषद पेटलावद चुनाव को लेकर घमासान शुरू हो गया है। इस बार का चुनाव पिछले चुनावों से अलग भी है। अब वार्ड पार्षद ही अध्यक्ष को चुनेंगे और सबसे बड़ी बात यह है की भाजपा और कांग्रेस के अलावा इस बार आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार भी चुनावी मैदान में उतरेंगे।

नामांकन जमा करवाने की आखरी तारीख 12 सितम्बर है लेकिन शनिवार यानी आज से श्राद्ध पक्ष शुरू होने के कारण अधिकतर प्रत्याशियों ने अपना नामांकन फार्म शुक्रवार को ही जमा करवा दिए है। लेकिन भाजपा और कांग्रेस तथा आम आदमी पार्टी ने अपने पत्ते अभी तक नही खोले है। फिर भी एक बात तो निश्चित है की भाजपा इस बार अपने जो वर्तमान में नगर परिषद के पार्षद थे उनमें से कइयों के टिकिट काटने वाली है ऐसी जानकारी हमारे सूत्रों से प्राप्त हुई है।

वही वार्ड क्रमांक 08 से इस बार आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ममता गुजराती ने अपने पद से इस्तीफा देकर चुनावी मैदान में उतरी है जिसने शुक्रवार को अपने समर्थकों के साथ तहसील कार्यालय जाकर अपना नामांकन फार्म जमा करवाया है और भी कई पार्षद उम्मीदवारों ने अपने नामांकन फार्म शुक्रवार को जमा करवा दिए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

साक्षरता अभियान जिले में नौ दिन चले अढ़ाई कोस

Fri Sep 9 , 2022
पढ़ाई लिखाई के मामलों पर ध्यान देना गवारा नहीं है। इनको अक्षर ज्ञान के नाम सिर्फ कागजी। खानापूर्ति करना ही काम इनका। हर महीने पगार तो बराबर लेते हैं। फिर नाहक माथा पच्ची क्यो करे। ईमानदारी नाम की बाकी नहीं है। सिर्फ आंकड़ो की जादूगीरी काम है इनका। झाबुआ।  ये […]