पानी की टंकी भरा नहीं रही, आवारा कुत्ते और मवेशी बन रहे समस्या

कांग्रेसी पार्षदों ने सौंपा ज्ञापन

उज्जैन, अग्निपथ। शहर के वार्डों में आ रही समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर कांग्रेस के 16 पार्षदों ने नेता प्रतिपक्ष रवि राय की अगुवाई में 11 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन निगमायुक्त को सौंपा।

नेता प्रतिपक्ष रवि राय ने बताया कि शहर की प्रमुख समस्याएं हैं जिनके कारण पार्षदों को नागरिकों के आक्रोश का सामना करना पड़ रहा है। शहर में जलप्रदाय व्यवस्था के तहत पानी की टंकियां नहीं भरा रही हैं, आवारा कुत्तों की समस्याओं के निराकरण पर शीघ्रता से कार्यवाही की मांग की गई। आवारा मवेशियों पर शीघ्रता से कार्यवाही, बारिश से उखड़ी सडक़ें एवं उनकी रिपेयरिंग नहीं की जा रही क्योंकि नगर निगम में डामर नहीं है।

श्रमिकों की कमी के कारण उद्यानों में गाजर घास की समस्याएं हैं। स्ट्रीट लाईट सुधारने वाली निगम टीम की कमी, प्रकाश व्यवस्था में कमी। वार्डों में सफाईकर्मियों कमी कारण सेवानिवृत्ति, मृत्यु, सफाई कर्मचारियों का प्रमोशन, रिक्त स्थानों की पूर्ति नहीं हो रही। शहर में निर्माण कार्य शीघ्रता से प्रारंभ कराने की मांग की गई। कचरा कलेक्शन ग्लोबल कंपनी को नियम, शर्तों में शामिल हैं डोर टू डोर कर्मचारियों स्वयं घर-घर से कचरा उठायें, शर्तों का पालन करने हेतु निर्देशित करें जिससे प्रतिदिन वार्डों से कचरा समय-समय पर एकत्रित हो सकें उक्त व्यवस्था शाम के समय भी हों।

गंदे पानी की समस्या का शीघ्र निराकरण, नालियों में टूटे नलों को शीघ्र बंद करें। वार्ड 27, 30, 31 बेगमबाग कॉलोनी क्षेत्र में महाकाल स्मार्ट सिटी योजना के तहत नालों का निर्माण कार्य किया गया है उन्हें बहुत ही छोटा बना दिया गया है, जिसके कारण इस बारिश के तीन क्षेत्रों का पानी क्षेत्रों में भराया गया जिसे बड़ा किया जाए।

उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र कुवाल, सचेतक नाजिया कुरेशी, सपना जितेंद्र सांखला, सुलेखा राजेन्द्र वशिष्ठ, माया राजेश त्रिवेदी, नजमा बी फिरोज पठान, हाजरा बी जाहिद हुसैन, छोटेलाल मंडलोई, इमरान खान, अर्पित दुबे, निकिता मालवीय, शाहीन मुजीब सुपारीवाला, पूनम मोहित जायसवाल, प्रेमलता ओमप्रकाश रामी, रूखसाना बी अनवर नागौरी, शमशाद मेहताब लाला ने निगमायुक्त से दिये प्रस्ताव पर शीघ्रता से कार्यवाही की करने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

यारों! कम से कम महाकाल मंदिर परिसर को तो मत बनाओ अखाड़ा

Sat Sep 10 , 2022
बीते कुछ दिनों से इस पौराणिक नगरी (उज्जैन) के निवासियों के आराध्य देव, मृत्युलोक के राजा, देवो के देव, भूतभावन बाबा महाकाल का आँगन, बारह ज्योतिर्लिंग में से एक विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर का परिसर अल्पबुद्धि राजनैतिक नेता कार्यकर्ताओं की हरकतों के कारण देश भर में चर्चा का विषय बना […]
महाकालेश्वर मंदिर shikhar