कार ने मारी एक्टिवा को टक्कर 4 साल के बालक की मौत

हादसे

माता पिता और बहन भी गंभीर, कार चालक युवक मौके से भागे

उज्जैन, अग्निपथ। मक्सीरोड़ पर बिजली वितरण कंपनी के कार्यालय के ठीक सामने शनिवार-रविवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार एक कार ने एक्टिवा पर सवार परिवार को टक्कर मार दी। एक्टिवा दंपत्ति और उनके दो छोटे बच्चें सवार थे। इनमें से 4 साल के एक मासूम बच्चें की मौत हो गई है जबकि दंपत्ति और उनकी 7 साल की बेटी घायल है। इन्हें जिला अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है।

कंचनपुरा निवासी 2 साल का मयूर पिता मधुलाल रात लगभग 1 बजे अपनी पत्नी दिव्या, 7 साल की बेटी गुनगुन और 3 साल के बेटे दिव्यांश के साथ एक्टिवा पर सवार होकर कंचनपुरा से नीलगंगा क्षेत्र में छुमछुम बाबा की दरगाह के पास स्थित अपने ससुराल जाने के लिए निकला था।

मक्सी रोड पर बिजली वितरण कंपनी के कार्यालय के नजदीक सामने से आ रही तेज रफ्तार कार के चालक ने मयूर की एक्टिवा वाहन टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि मयूर वाहन से करीब 20 फिट दूर जा गिरा, 3 साल का उसका बेटा दिव्यांश कार के साथ ही घसीटता चला गया।

एक्टिवा को टक्कर मारने के बाद कार सडक़ किनारे के एक पेड़ से जा टकराई, उसके एयरबैग खुल गए। कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घायल मयूर, उसकी पत्नी दिव्या, बेटी गुनगुन और बेटे दिव्यांश को राहगिरों ने जिला अस्पताल पहुंचाया।

यहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद 3 वर्षीय बालक दिव्यांश को मृत घोषित कर दिया जबकि मयूर, दिव्या और गुनगुन का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। रविवार की सुबह दिव्यांश के शव का पोस्टमार्टम किया गया और इसके बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया।

मयूर के परिजनों ने बताया कि शनिवार की रात मयूर के घर पर सुंदरकांड का पाठ था। पाठ खत्म होने के बाद दिव्यांश ने नाना के यहां जाने की जिद की तो मयूर और उसकी पत्नी दिव्या एक्टिवा से नीलगंगा जाने के लिये घर से निकले थे। जिस कार से यह दुर्घटना हुई है, वह भोपाल पासिंग है, कार के एयरबैग खुलने से उसमें बैठे लोग घायल नहीं हुए। वे दुर्घटना के तुरंत बाद कार को मौके पर ही छोडक़र भाग निकले थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार में 2 लोग सवार थे और ड्राइवर शराब के नशे में धुत्त था। माधवनगर पुलिस ने इस कार को जब्त कर लिया है।

बस की टक्कर से केड़े की मौत, गाय घायल

मंगलनाथ रोड़ पर आक्रोशित लोगों ने बस के कांच फोड़े

उज्जैन, अग्निपथ। मंगलनाथ रोड़ पर शनिवार देर रात एक यात्री बस ने एक गाय और केड़े को टक्कर मार दी। बस की चपेट में आने की वजह से गाय गंभीर रूप से चोंटिल हो गई है जबकि केडे की मौत पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना के बाद मौके पर काफी भीड़ इकट्ठा हो गई थी, आक्रोशित लोगों ने बस के कांच फोड़ दिए। बस का चालक मौके पर ही गाड़ी छोडक़र भाग निकला।

चिमनगंज थाना क्षेत्र में शनिवार रात तकरीबन 9 बजे के लगभग मंगलनाथ रोड़ पर सांदीपनि आश्रम के पास यात्री बस ने गाय और केड़े को चपेट में ले लिया। पंवासा स्थित मणिनगर में रहने वाला राकेश कटारिया अपनी गाय और केड़े को लेकर इस रास्ते से गुजर रहा था, मंगलनाथ की ओर से आ रही गोल्डन ट्रांसपोर्ट कंपनी की बस क्रमांक एमपी 69 पी 0252 ने गाय और कीड़े दोनों को टक्कर मार दी। बस की रफ्तार भी बहुत ज्यादा थीर।

घटना में केड़े की मौके पर ही मौत हो गई और गाय काफी दूर तक बस के पहिए में घिसती हुई चली गई। घटना के बाद बस का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। आक्रोशित लोगों ने बस में तोडफ़ोड़ का प्रयास किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बस को जब्त कर थाने पर लाया गया। पुलिस ने राकेश कटारिया की रिपोर्ट पर आरोपी बस चालक के खिलाफ लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महाकाल मंदिर: भस्मारती में श्रद्धालु दो वर्ष से अधिक समय से हरिओम चल चढ़ाने से वंचित

Sun Sep 11 , 2022
परंपरा शुरू करने को महाकाल मंदिर प्रबंध समिति तैयार नहीं उज्जैन, अग्निपथ। कोरोना के चलते महाकाले मंदिर में हरिओम के जल चढ़ाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। कोरोना तो समाप्ति की कगार पर है और सभी कामकाज द्रुत गति से चल रहे हैं। लेकिन अभी तक भस्मारती में शामिल […]
bhasmarti भस्मारती