कालिदास समारोह 4 से 10 नवंबर तक, राष्ट्रपति को भेजेंगे आमंत्रण

आयोजन समिति बैठक में पहुंची संस्कृति मंत्री

उज्जैन, अग्निपथ। 4 नवंबर से 10 नवंबर तक मनाए जा रहे अखिल भारतीय कालिदास समारोह के संबंध में कालिदास संस्कृत अकादमी के अभिरंग नाट्य गृह में स्थानीय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाग लेने के लिए मध्य प्रदेश की संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर उज्जैन पहुंची। बैठक में समिति सदस्यों और गणमान्य नागरिकों ने संस्कृति मंत्री को अपने अपने सुझाव दिए।

कालिदास समारोह के आयोजन से जुड़ी स्थानीय आयोजन समिति की बैठक में शहर के नागरिकों ने स्थानीय कलाकारों को भी मंच प्रदान करने की अपील की, कुछ ने इसे और अधिक भव्य पैमाने पर मनाने का सुझाव प्रस्तुत किया। बैठक में एक सुझाव यह भी आया कि कालिदास समारोह में पहले राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री भी सम्मिलित हुआ करते थे लेकिन कुछ समय से यह कार्यक्रम प्रादेशिक स्तर का होकर रह गया है।

दर्शकों की अगर बात की जाए तो लाखों रुपए खर्च कर किए जा रहे है लेकिन आयोजन में मु_ी भर दर्शक भी उपलब्ध नहीं हो पाते हैं। हालांकि इसके लिए आमंत्रण पत्र हजारों की संख्या में छपवाए जाते हैं, जिन पर लाखों रुपए खर्च भी आता है।

संस्कृत मंत्री ने सभी सुझावों को ध्यान पूर्वक सुनकर कार्यक्रम को सफल और भव्य बनाने के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने बताया कि कार्यक्रम को और अधिक भव्य बनाने के लिए देश की राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू को भी आमंत्रित किया जाएगा।

साथ ही देश के प्रधानमंत्री से भी संपर्क कर उन्हें भी आमंत्रित किया जाएगा। यदि किसी कारणवश वे सम्मिलित ना भी हो पाए तो ऑडियो या वीडियो संचार के माध्यम से उनकी उपस्थिति को दर्ज कराने का प्रयास करेंगे।

गरबा पांडालों में आईडी से प्रवेश के बयान पर अटल

उषा ठाकुर ने पिछले दिनों गरबा पांडालों के संबंध में दिए गए अपने बयान पर अटल रहते हुए उज्जैन में भी अपने बयान को दोहराया और कहा कि गरबा पंडालों पर जो भी व्यक्ति आए उसे अपना आधार कार्ड और पहचान पत्र जरूर लाना चाहिए। जो भी गलत व्यक्ति पकड़ाया जाता है उस पर गरबा आयोजकों द्वारा निश्चित तौर पर कार्रवाई की जाएगी।

महाकाल मंदिर के लिए आचार संहिता का कहा संस्कृति मंत्री ने

बैठक के बाद पत्रकारों से रूबरू होते हुए संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने महाकालेश्वर मंदिर में आए दिन हो रही कर्मचारियों और पुजारियों द्वारा अनियमितता और अवैध उगाही के मामले को संज्ञान में लेते हुए कहा कि जल्द ही मंदिर को लेकर एक आचार संहिता भी बनाई जाएगी। मंदिर की अव्यवस्थाओं को दूर करने के लिए ही नवाचार किए जाते हैं और लगातार व्यवस्थाओं को ठीक किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खबर का असर: कलेक्टर ने निरस्त करवाए नगर निगम के हवाहवाई नोटिस

Mon Sep 12 , 2022
फोन पर नगर निगम के अधिकारी को जमकर लगाई लताड़ उज्जैन, अग्निपथ। अंकपात मार्ग पर बिना सिर पैर के नगर निगम अमले द्वारा हवा-हवाई तौर पर बांट दिए गए 24 नोटिस के मामले में कलेक्टर आशीष सिंह भी निगम अधिकारियों पर खासे नाराज हो गए है। सोमवार शाम नगर निगम […]