चंडीगढ़ के दल ने देखी फूलों से अगरबत्ती और बिजली बनाने की प्रक्रिया

उज्जैन नगर निगम के कार्यों का अवलोकन करने आया दल

उज्जैन, अग्निपथ। चंडीगढ़ नगर निगम के महापौर, सीनियर उप महापौर, उप महापौर और पार्षद दल ने सोमवार को उज्जैन प्रवास के दौरान नगर निगम उज्जैन द्वारा संचालित फूलों से अगरबत्ती बनाने के प्लांट एवं बायोमेथेनाइजेशन प्लांट का अवलोकन किया। दल ने दोनों ही प्लांट की कार्यप्रणाली को देखा।

चंडीगढ़ नगर निगम मेयर सरबजीत कौर, सीनियर डिप्टी मेयर दिलीप शर्मा, डिप्टी मेयर अनूप गुप्ता के साथ पार्षदों एवं अधिकारियों ने नगर निगम उज्जैन द्वारा संचालित किए जा रहे अगरबत्ती प्लांट का अवलोकन करते हुए प्लांट की कार्यप्रणाली को देखा एवं प्लांट पर किए जा रहे कार्यों की सराहना की। चंडीगढ़ नगर निगम मेयर श्रीमती कौर द्वारा फूलों से अगरबत्ती प्लांट की जानकारी प्राप्त करते हुए देखा कि किस प्रकार नगर निगम उज्जैन द्वारा प्रमुख धार्मिक स्थलों से फूलों को संग्रहित करते हुए उनसे अगरबत्ती,धूप बत्ती एवं हर्बल गुलाल बनाया जाता है।

मक्सी रोड़ स्थित बायोमेथेनाईजेशन प्लांट पर सब्जी मंडी से निकलने वाली सब्जियां एवं बड़े होटलों से निकलने वाले गीले कचरे को प्लांट के माध्यम से निष्पादन करते हुए बिजली उत्पन्न करने और मक्सी रोड़ स्थित बिजली विभाग के ग्रीड में इसे सप्लाय करने की व्यवस्था देखी। चंडीगढ़ नगर निगम महापौर द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध की प्रशंसा करते हुए कहां कि हम लोगों द्वारा सुबह से उज्जैन शहर के धार्मिक स्थलों के साथ ही अन्य स्थलों का भ्रमण किया गया, कहीं भी हमे पॉलिथीन का उपयोग देखने को नही मिला।

निगम के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा बताया गया कि सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध का विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से जन जागरण किया गया, जिसका यह परिणाम है कि काफी हद तक सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध में सफलता प्राप्त हुई है एवं जहां कही भी सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग होता पाए जाने पर चालानी कार्यवाही भी की जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मोबाइल लूटकर भाग निकला निगरानीशुदा बदमाश

Mon Sep 12 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। कवेलू कारखाने के पास किराना दुकान से मोबाइल लूटकर भागा बदमाश निगरानीशुदा होना सामने आया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। श्रीराम नगर सांई मंदिर के पास रहने वाला संजय पिता रामलाल मालवीय रविवार रात 9 बजे नीलगंगा कवेलू काराखाने के पास किराना दुकान पर सामान लेने […]