परिवार ने थाने में घुसकर की पुलिसकर्मियों से मारपीट

police marpeet

फायनेंस कंपनी से आटो दिलाने का बना रहे थे दबाव

उज्जैन, अग्निपथ। पंवासा थाना पहुंचे परिवार ने सोमवार रात हंगामा करते हुए पुलिसकर्मियों से मारपीट की और थाना प्रभारी के साथ अभद्रता की। परिवार नीलाम की गई आटो फायनेंस क पनी से दिलाने का दबाव बना रहा था।

कस्तुरीबाग में रहने वाला रेलवेकर्मी का परिवार देर रात पंवासा थाने पहुंचा था। परिवार ने पुलिस पर दबाव बनाया कि फायनेंस क पनी ने उनका आटो सीज किया था, जिसे वापस दिलवाया जाएं। पुलिस ने मामला कोर्ट का होने का हवाला दिया तो परिवार ने हंगामा शुरु कर दिया।

आरक्षक नरेन्द्र धाकड़ ने रोकने का प्रयास किया तो परिवार की महिलाओं ने मारपीट शुरु कर दी। साथी पुलिसकर्मी बीच-बचाव में आये तो वर्दी फाड़ दी गई। पुलिस ने परिवार के पांच सदस्यों को काबू में करने के बाद उनके खिलाफ आरक्षक नरेन्द्र की शिकायत पर शासकीय कार्य में बाधा डालने का प्रकरण दर्ज कर गिर तार कर लिया।

डेढ़ माह पहले शिकायत लेकर पहुंचे थे थाने

टीआई गजेन्द्र पचौरिया ने बताया डेढ़ माह पहले नकुल सिसौदिया और उसके पिता मुकेश सिसौदिया आटो चारी होने की शिकायत लेकर थाने आये थे। जांच में पता चला कि आटो फाच्र्यून फायनेंस क पनी फायनेंस कराया गया था। जिसकी किश्त जमा नहीं करने पर सीज किया गया है। कंपनी के अधिकारियों ने नोटिस भी दिये थे। उसके बाद भी किश्त जमा नहीं की जा रही थी।

15 दिन पहले किया नीलाम

बताया जा रहा है कि सीज आटो कंपनी ने 15 दिन पहले नीलाम कर दिया। जानकारी लगने पर नकुल, उसके पिता मुकेश, माता सुमन, पुत्री सौम्या और शिवानी थाने पहुंचे थे और दबाव बना रहे थे कि आटो वापस दिलवाया जाएं। पुलिस समझाइश दे रही थी उसी दौरान परिवार ने मारपीट शुरू कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गणपति विसर्जन चल समारोह में पथराव करने वालों के घरों पर चलें बुलडोजर

Tue Sep 13 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। गणेश विसर्जन के दौरान ग्राम गोयला बुजुर्ग में अनुसूचित जाति के लोगों पर पथराव एवं डीजे की गाड़ी तोड़ फोड़ देने के विरोध में समाजजनों ने कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया तथा आरोपियों के घरों पर बुल्डोजर चलाकर कड़ी कार्यवाही करने की मांग की। समाजजनों ने मुख्यमंत्री से […]