गणपति विसर्जन चल समारोह में पथराव करने वालों के घरों पर चलें बुलडोजर

उज्जैन, अग्निपथ। गणेश विसर्जन के दौरान ग्राम गोयला बुजुर्ग में अनुसूचित जाति के लोगों पर पथराव एवं डीजे की गाड़ी तोड़ फोड़ देने के विरोध में समाजजनों ने कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया तथा आरोपियों के घरों पर बुल्डोजर चलाकर कड़ी कार्यवाही करने की मांग की। समाजजनों ने मुख्यमंत्री से मांग की कि आरोपियों के घरों पर बुल्डोजर चलाये, हिंदु होकर भी गणपति विसर्जन में विघ्न डालने वाले समाज में रहने के लायक नहीं है।

नवलसिंह ओसवाल, अभा गुजराती बलाई युवा संघ राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि आरोपियों ने पहले चल समारोह में पटाखे फोडऩे से मना किया तथा कहा कि जूलुस मत निकालों। धन्नालाल पिता नानूराम, नारायण पिता किशन, सोहन पिता सेवाराम, ईश्वर पिता आशाराम जाति गारी सभी गोयला बुजुर्ग निवासी ल_ व तलवार लेकर आए व बच्चों एवं लोगों के साथ मारपीट की।

वहीं सोहन चौधरी, नारायण चौधरी, शंकरलाल चौधरी, अर्जुन चौधरी तथा भंवरसिंह चौधरी ने लाईट बंद करके छत से लोगों पर पथराव कर दिया तथा डीजे साउंड वाली गाड़ी को फोड़ दिया। गणेशजी की मूर्ति भी तोड़ दी। पथराव में सुनील पिता बाबूलाल, विनोद पिता कन्हैयालाल, राहुल, वासुदेव पिता रामचंद्र धानक को गंभीर चोटे आई।

साथ ही आरोपियों ने धमकी दी कि आज के बाद जुलूस निकाला तो जान से मार देंगे। यहां डीजे साउंड की गाड़ी में से मशीन को भी चुरा लिया। घटना के बीच ही 100 डायल बुलाई तो पुलिस द्वारा भी आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। उल्टा कहा भाग जाओ यहां से वरना गोली मार दूंगा। मौके पर सरपंच हरिनारायण शर्मा ने भी नीच जाति का कहकर सभी को वहां से भागने को कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आयुर्वेदिक कॉलेज का बाबू घूस लेते धराया, लोकायुक्त ने उतरवाई पेंट

Tue Sep 13 , 2022
मृत कर्मचारी की अनुग्रह राशि जारी करने के लिए मांगे थे पांच हजार उज्जैन,अग्निपथ। लोकायुक्त टीम ने मंगलवार दोपहर आयुर्वेदिक धनवंतरी कॉलेज के बाबू को पांच हजार की घूस लेते हुए ट्रेप किया है। मंगलनाथ मार्ग पर की गई कार्रवाई के दौरान टीम ने आरोपी का पेंट उतराकर भी जब्त […]