क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य सेवाएं कार्यालय में नर्सिंग आफिसर ने जमकर मचाया हंगामा

नर्सिंग आफिसर ने जमकर मचाया हंगामा

डाबर मैडम ज्वाइनिंग लैटर पर हस्ताक्षर करने को नहीं थीं तैयार

उज्जैन, अग्निपथ। राजस्व कॉलोनी स्थित क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य सेवाएं के संभागीय कार्यालय पर मंगलवार को नर्सिंग ऑफिसर के पद पर नवनियुक्त हुई 33 लड़कियों ने उस वक्त हंगामा कर दिया जब कार्यालय की क्षेत्रीय संचालक रजनी डावर ने उन्हें दिन भर इंतजार कराने के बाद शाम को ज्वाइनिंग लेटर देने से मना कर दिया। भारी हंगामें के बाद आखिरकार स्थापना शाखा के कर्मचारियों ने उनके घर पहुंचकर मानमनुहार की और ज्वाइनिंग लैटर पर हस्ताक्षर करवा कर लड़कियों में वितरित किया।

नर्सेस ने जानकारी देते हुए बताया कि मंदसौर, नीमच, रतलाम, शाजापुर, उज्जैन सहित खरगोन और झाबुआ से भी कई लड़कियां मंगलवार को नर्सिंग ऑफिसर के पद के लिए अपना ज्वाइनिंग लेटर लेने सुबह 12 बजे से उज्जैन आ गई थी। कार्यक्रम के अनुसार शाम 4 बजे तक उन्हें ज्वाइनिंग लेटर मिल जाना चाहिए थे। लेकिन क्षेत्रीय संचालक रजनी डावर ने उन्हें दिनभर टालते हुए शाम का वक्त कर दिया और फिर बिना कुछ बताए ऑफिस से निकल गई।

लड़कियों का कहना है कि 19 तारीख को उनकी लिस्ट जारी हो गई ह,ै जिसके 7 दिन के भीतर उन्हें ज्वाइनिंग लेना है। आज ज्वाइनिंग लेटर मिलने के बाद उन्हें मेडिकल और चरित्र सत्यापन पत्र के साथ ही कई आवश्यक दस्तावेज भी तैयार करना है। जिसके लिए भी समय की आवश्यकता होगी। यदि आज उन्हें ज्वाइनिंग लेटर नहीं मिलता है तो वह अपनी पोस्ट पर ज्वाइन करने में लेट होंगी।

फोन पर नहीं हो पाया संपर्क

लड़कियों ने बताया कि कई लड़कियां ऐसी भी हैं जो कि अकेली आई हैं। अब रात में कहां जाएंगी, कहां रुकेगी यह भी उन्हें समझ नहीं आ रहा है। इस संबंध में कार्यालय के कर्मचारियों से जानकारी लेने पर उन्होंने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। क्षेत्रीय संचालक रजनी डावर के मोबाइल नंबर पर संपर्क करने पर उनका मोबाइल पहुंच से बाहर आया। कुल मिलाकर काफी देर तक कार्यालय के बाहर हंगामा चलता रहा। लड़कियों और उनके परिजनों ने कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों को घेर लिया।
(मैडम डावर के मोबाइल नंबर- 9425485854 पर संपर्क किया गया तो स्वीच ऑफ आया)

घर पहुंचकर करवाना पड़े हस्ताक्षर

क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य नाराज होकर अपने घर चली गईं और उन्होंने अपना मोबाइल भी बंद कर लिया। हालांकि कार्यालय के स्थापना शाखा में ज्वाइनिंग लैटर पहले से ही तैयार कर रख लिये गए थे और उन पर केवल मैडम डावर के हस्ताक्षर की जरूरत थी। लेकिन मैडम ने लड़कियों को शाम तक जबरन रोके रखा। मजबूर होकर स्थापना शाखा के कर्मचारियों ने मैडम डावर की मानमनुहार की और उनके घर पहुंचकर ज्वाइनिंग लैटर पर हस्ताक्षर करवाये और 33 नर्सिंग आफिसर को वितरित किये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कबाड़ में पहुंची सरकारी स्कूलों की किताबें

Tue Sep 20 , 2022
महापौर परिषद सदस्य, पार्षद ने करवाई जब्ती, जिला शिक्षा अधिकारी ने पंचनामा बनवाया उज्जैन, अग्निपथ। ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी स्कूलों में बच्चों को पढऩे के लिए शासन द्वारा मुफ्त उपलब्ध कराई गई हजारों किताबें कबाड़ी के यहां पहुंच गई है। जिन शिक्षकों को इन किताबों से बच्चों को पढ़ाना था, […]
कबाड़ में पहुंची सरकारी स्कूलों की किताबें