डूबते श्रद्धालु को होमगार्ड जवानों ने बचाया

उज्जैन, अग्निपथ। बाबा महाकाल के दर्शन करने आया युवक बुधवार सुबह क्षिप्रा नदी में डूब गया। होमगार्ड के जवानों ने उसे बचाकर बाहर निकाला।

इंदौर के द्वारकापुरी से सागर पिता कमलेश (33) दोस्तों के साथ बाबा महाकाल के दर्शन करने आया था। मंदिर जाने से पहले क्षिप्रा स्नान करने पहुंचा। जहां उसे गहराई का अंदेशा नहीं होने पर घाट की सीढिय़ों से उतरकर गहराई में चला गया। तैरना नहीं आने पर खुद को डूबता देख उसने शोर मचाया तो रामघाट पर तैनात होमगार्ड के जवान विनोद पांचाल, ईश्वर चौधरी, निगमकर्मी मुस्तकीम खान मौके पर पहुंचे और सागर को बाहर निकाला गया।

विदित हो कि बारिश के बाद से क्षिप्रा नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है। होमगार्ड जवान लगातार श्रद्धालुओं को गहरे पानी में जाने से रोक रहे है। बावजूद बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को गहराई का अंदेशा नहीं होने पर हादसे हो रहे है।

बेसहारा गायों को पकडऩे की कार्यवाही जारी

उज्जैन, अग्निपथ। पशु पालकों द्वारा गायों को बेसहारा छोड़े जाने के कारण शहर में बढ़ती दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते हुए नगर निगम द्वारा जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के सहयोग से बेसहारा गायों को पकड़े जाने की कार्यवाही आरंभ की गई। नगर निगम पशु अमले द्वारा पुलिस प्रशासन के सहयोग से विभिनन क्षैत्रों मे अपर आयुक्त आदित्य नागर, उपायुक्त संजेश गुप्ता एवं सहायक आयुक्त श्रीमती नीता जैन के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए बेसहारा गायों को पकड़ा जा रहा है। पूर्व में पशु पालकों को नोटिस जारी करते हुए सख्त हिदायत दी गई थी कि अपने पशुओं को सडक़ों पर ना छोड़ें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अखिल भारतीय 2022: लोकगीत और लोकनृत्य से गुंजायमान रहा प्रतिकल्पा का मंच

Wed Sep 21 , 2022
भारत के विभिन्न प्रांतों के लोकगीत एवं लोक नृत्य की हुई प्रस्तुतियां उज्जैन, अग्निपथ। भारतीय लोकगीत और लोकनृत्य की मधुरता और उसकी आत्मा से युवाओं और नई पीढ़ी को परिचित कराने के उद्देश्य, इन कलाओं के प्रति उनका रुझान बढ़ाने के उद्देश्य से संजा लोकोत्सव के अंतर्गत सामूहिक लोकगीत, सामूहिक […]
लोकगीत और लोकनृत्य