बस की टक्कर से छात्र की मौत, आक्रोशित लोगों ने बस फूंकी

बडऩगर,अग्निपथ। उज्जैन रोड पर एक बस चालक ने लापरवाही पूर्वक बस चलाते हुए एक बाइक को टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार बालक की घटना स्थल पर ही मोत हो गयी। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बालक की मौत से आक्रोशित अज्ञात लोगो ने बस का पीछा कर रास्ते में आग लगा दी। जहां बस को आग लगाई वह क्षेत्र इंगोरिया थाने की सीमा में आता है। जहां भी अज्ञात लोगो के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

घटना इस प्रकार बताई जाती है कि ग्राम झलारिया निवासी बालक प्रफुल्ल पिता राजेश पण्ड्या कोचिंग पर पढ़ाई करने के लिए बडऩगर जा रहा था कि तुलसी वेयर हाउस के सामने उज्जैन – बडऩगर रोड़ पर बस (MH- BY – 1515) के चालक ने लापरवाही पूर्वक बस चलाते हुए सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार बालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

परिवार का एकमात्र बालक

बालक के पिता खेती करते है जिनका एक मात्र पुत्र प्रफुल्ल था। बताया जाता है कि दुर्घटना इतनी वीभत्स थी कि बस में बालक इस तरह फंसा था कि बस काफी दूर तक घसीटते हुए ले गई। घटना से आक्रोशित लोगो ने बस का पीछा करते हुए रास्ते में बस को आग लगा दी। इससे कुछ देर के लिए घटना स्थल पर भीड़ लग गयी व अफरा तफरी का माहौल बन गया। बडऩगर से फायर फाइटर ने पहुंच कर आग पर काबू पाया । हालांकि बस पूरी तरह से जल कर खाक हो गयी। इंगोरिया पुलिस ने आगजनी करने वालो के खिलाफ धारा 429/435 में मामला दर्ज किया है। जिसमे अन्य सहित दो लोगों के नाम सामने आ रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खजराना गणेश मंदिर में आतंकियोंं से निपटने का अभ्यास

Tue Sep 27 , 2022
आपातकालीन परिस्थिति में सुरक्षा के उपाय को लेकर पुलिस की टीमों ने की मॉक ड्रिल इंदौर, (संजय सिंह सेंगर) अग्निपथ। इंदौर पुलिस द्वारा पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर हरिनारायण चारी मिश्र एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध/मुख्यालय) राजेश हिंगणकर के निर्देशन मे शहर के महत्वपूर्ण स्थानों की सुरक्षा व्यवस्था की चैकिंग व […]

Breaking News