छेड़छाड़ के विवाद में युवक पर जानलेवा हमला

लेनदेन के विवाद में ग्रामीण को मारी कुल्हाड़ी

उज्जैन, अग्निपथ। गरबे में लडक़ी से छेड़छाड़ को लेकर चार युवकों ने एक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। वहीं लेनदेन के विवाद में ग्रामीणों को कुल्हाड़ी मारकर घायल किया गया है। दोनों मामले में पुलिस ने प्राणघातक हमले का प्रकरण दर्ज किया है।

जीवाजीगंज थाना पुलिस ने बताया कि रात में पूजा दूध डेयरी के पास महावीर नगर में युवती से छेड़छाड़ के विवाद को लेकर अंकित पिता घनश्याम सांखला (22) निवासी उर्दूपुरा पर क्षेत्र में रहने वाले विष्णु, मोहित, रविन्द्र और प्रिंस ने चाकू से हमला कर दिया था। चाकूबाजी से अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची। अंकित गंभीर घायल हो चुका था, जिसे उपचार के लिये जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हमला करने वालों की तलाश शुरु की गई। घायल के भाई आशीष सांखला की शिकायत पर प्राणघातक हमले का प्रकरण दर्ज कर रात में ही चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया। बताया जा रहा है कि हमला करने वाले और घायल के बीच 2 दिनों से तनातनी चली आ रही थी।

पैसे मांगे तो मारी कुल्हाड़ी

चिंतमाण गणेश क्षेत्र में रहने वाले राजाराम पिता तोलाराम सिसौदिया (37) पर सोमवार को मनोहर, अनिल और रतन ने कुल्हाड़ी से वार कर दिये। घर के बाहर हुए हमले को देख परिजनों ने बीच बचाव किया। राजाराम लहूलुहान हो चुका था। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने हालत गंभीर होना बताई। घटनाक्रम की जानकारी लगने पर पुलिस बयान दर्ज करने पहुंची। इस दौरान सामने आया कि घायल ने 2 साल पहले मनोहर को उधार पैसे दिये थे। जिसे मांगने पर तीनों ने कुल्हाड़ी से वार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देवासरोड पर लावारिस मिली 63 पीपीई किट

Mon Oct 3 , 2022
अपर तहसीलदार ने जब्त कर डॉक्टर को सौंपी उज्जैन, अग्निपथ। देवासरोड़ पर दताना- मताना गांव के पास से सोमवार की दोपहर काफी सारी पीपीई किट लावारिस हालत में सडक़ किनारे पर पड़ी हुई मिली है। गांव वालों ने बताया कि कोई अज्ञात व्यक्ति चौपहिया वाहन से इन्हें यहां पटक गया […]