गरबा बंद कराने पहुंची टीआई से भिड़े आयोजक

उज्जैन, अग्निपथ। नईपेठ में रात एक बजे तक चल रहे गरबा कार्यक्रम को बंद करने पहुंची खाराकुआ टीआई से आयोजक भिड़ गये। टीआई को लाइन अटैच कराने की धमकी दी गई। रविवार-सोमवार की दरमियानी रात करीब 1 बजे खाराकुआं टीआई लीला सोलंकी क्षेत्र में भम्रण कर रही थी। उन्हे नईपेठ में देर रात तक गरबा चलने की जानकारी मिली तो वह बंद कराने के लिये पहुंची। इस दौरान आयोजकों की टीआई से जमकर बहस शुरु हो गई।

टीआई ने सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन का हवाला देकर गरबे और डीजे साउंड रात 11 बजे बंद होने की बात कहीं तो आयोजकों ने उन्हे लाइन अटैच कराने की धमकी दे दी। टीआई ने स त रुख अपनाया तो आयोजकों ने साउंड बंद किया और धीरे-धीरे पांडाल में भीड़ कम हो गई।

बताया जा रहा है कि गरबों का आयोजन महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के सदस्य राम गुरू और मंदिर के पुजारी ओम शर्मा के पुत्र राघव शर्मा द्वारा किया जा रहा था, राघव शर्मा भाजपा के छात्र संगठन अभा विद्यार्थी परिषद में प्रांत विश्वविद्यालय संयोजक है। टीआई ने पूरे मामले से एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ला को अवगत कराया है।

कोट मोहल्ला में चले चाकू-सरिए, एक घायल

उज्जैन, अग्निपथ। बच्चों के विवाद में सोमवार शाम कोर्ट मोहल्ला में चाकू सरिए चल गये। एक युवक गंभीर घायल हुआ है। पुलिस ने पांच-छह के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरु की है।

महाकाल थाना पुलिस ने बताया कि कोर्ट मोहल्ला में रहने वाले श्यामनाथ योगी का बच्चा घर के बाहर खेल रहा था। जिसका क्षेत्र में रहने वाले मुस्लिम बच्चों से विवाद हो गया। श्यामनाथ ने बच्चों को समझाया और उनके परिजनों से शिकायत करने पहुंचा। उसी दौरान जाकीर, सोहेल, इमरान, शोएब, शकील और नाबालिगों ने चाकू-सरिए से हमला कर दिया।

श्यामनाथ सिर में चोंट लगने से गंभीर घायल हो गया। बीच बचाव में आई घायल की पत्नी के साथ भी मारपीट की गई। मामले में घायल के बयान दर्ज कर प्राणघातक हमले का मामला दर्ज किया गया है। हमला करने वाले क्षेत्र से भाग निकले है। जिनकी तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कल महाकाल सवारी में शामिल होंगे शिवराज

Mon Oct 3 , 2022
लोकार्पण समारोह की तैयारियां देखने आई संस्कृति मंत्री, अधिकारियों के साथ बैठक की उज्जैन, अग्निपथ। दशहरे के पर्व पर 5 अक्टूबर को निकलने वाली भगवान महाकालेश्वर की सवारी इस बार खास होगी। दशहरे की सवारी में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पहली बार उज्जैन आने वाले है। […]