भारत-साउथ अफ्रीका मैच आज, नकली टिकट बेचते दो पकड़ाए

इंदौर, अग्निपथ। भारत-साउथ अफ्रीका मैच से एक दिन पहले इंदौर में फर्जी टिकट बेचने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार किये गये हैं।

आरोपियों से 7 ओरिजनल और 30 से ज्यादा नकली टिकट बरामद आरोपियों द्वारा 4 से 5 गुना महंगे दाम पर मैच के टिकट बेचे गए। जहां 100 से अधिक क्रिकेट प्रशंसकों को फर्जी टिकट बेचने का भी मामला सामने आया है। मामला विजय नगर थाना क्षेत्र का है पुलिस को मुखबिर से सूचना के बाद पुलिस ने ग्राहक बनकर एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जहां 4 अक्टूबर को होलकर स्टेडियम में होने वाले भारत और साउथ अफ्रीका मैच की टिकटों की कालाबाजारी कर रहे थे।

पकड़े गए आरोपी पुनीत तेजवानी और प्रणय मालपानी से पुलिस ने 7 ओरिजिनल और 30 से भी अधिक डुप्लीकेट फर्जी टिकट बरामद किए हैं। आरोपी मैच के टिकटों को 4 से 5 गुना ज्यादा भाव में बेच रहे थे पुलिस ने आरोपियों को पकडऩे के लिए ग्राहक बनकर अपना जाल बिछाया था, जहां 31 हजार रुपए में टिकट खरीदने की बात हुई थी और 5 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर किए थे जैसे ही आरोपी पुलिस को टिकट देने के लिए पहुंचे घेराबंदी कर दोनों ही आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

पकड़े गए आरोपी पुनीत तेजवानी अपोलो टावर में शॉप चलाता है तो वही प्रणब मालपानी बीमा एजेंट का काम करता है। थाना प्रभारी रविंद्र गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि पकड़े गए दोनों ही आरोपियों से पुलिस डुप्लीकेट टिकट के बारे में भी पूछताछ कर रही है।

आज शाम 7 बजे से शुरू होगा मैच

4 अक्टूबर को इंदौर में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी-20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच खेला जाना है। इसके लिए टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका की टीमें इंदौर पहुंची। दोनों टीमें शाम करीब 6 बजे इंदौर एयरपोर्ट पर आईं। यहां से सीधे होटल के लिए रवाना हो गईं।

दोनों टीमों को चार्टर्ड बस से होटल तक पहुंचाया गया। पहले ही इस सीरीज में 2-0 की बढ़त बना चुकी भारतीय टीम की नजरें निश्चित तौर पर दक्षिण अफ्रीका के क्लीन स्वीप पर टिकी होंगी। दोनों टीमों के बीच सीरीज का आखिरी टी-20 मैच इंदौर में शाम 7 बजे शुरू होगा।

इंदौर में तीसरा टी-20 मुकाबला

भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच 4 अक्टूबर को होलकर स्टेडियम में खेला जाने वाला टी-20 मैच इस मैदान पर तीसरा इंटरनेशनल टी-20 होगा। भारत ने इससे पहले यहां क्रिकेट के फटाफट फॉर्मेट के दोनों मैच श्रीलंका के खिलाफ खेले हैं। इस मैदान पर 7 जनवरी 2020 को भारत-श्रीलंका के बीच हुए अंतिम मैच में टीम इंडिया 7 विकेट से जीती थी। इससे पहले 22 दिसंबर 2017 को खेले गए मैच में भारत ने श्रीलंका को 88 रन से पराजित किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बजरंगियो ने फिर गरबा पांडाल से 3 गैर हिंदुओं को पकड़ा

Mon Oct 3 , 2022
इंदौर, अग्निपथ। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने रविवार रात को गरबा पंडालों पर नजर रखी और नंदलालपुरा सब्जी मंडी गरबा पांडाल से 3 मुस्लिम लडक़ों को पकड़ा है। इंदौर में रविवार रात गरबा पंडाल में लड़कियों के वीडियो बनाते हुए दो युवक पकड़े गए। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने दोनों की […]