विधवा महिला ने खाया जहर, मौत

उज्जैन, अग्निपथ। विधवा महिला को मंगलवार सुबह बेहोशी की हालत में परिजन निजी अस्पताल लेकर पहुंचे थे। कुछ देर बाद महिला की मौत हो गई। डॉक्टरों ने जहरीला पदार्थ खाना बताया था।

भैरवगढ़ थाना पुलिस ने बताया कि ग्राम गोयला में रहने में पप्पी पति इंदरलाल जयसवाल (43) को परिजन बेहोशी की हालत में चेरिटेबल अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जहां डॉक्टरों ने जहरीला पदार्थ खाना बताया और उपचार के लिये भर्ती किया, लेकिन कुछ देर बाद ही महिला की मौत हो गई। मामले में मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस के अनुसार फिलहाल जहर खाकर आत्महत्या करने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। परिजनों के बयान और घटनास्थल की जांच के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा।

घायल की 2 दिन बाद मौत

महिदपुर सिटी का रहने वाला कालूराम पिता भुवान (65) 2 दिन पहले नीमच-मंदसौर हाईवे पर सडक़ दुर्घटना का शिकार हो गया था। परिजन गंभीर हालत में उपचार के लिये आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज लेकर आये थे। जहां मंगलवार सुबह मौत हो गई। चिमनगंज पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विवाद खत्म: आज परंपरागत मार्ग से ही निकलेगी महाकाल सवारी

Tue Oct 4 , 2022
मार्ग बदलने की चर्चा के बाद माली समाज उतरा था विरोध में उज्जैन, अग्निपथ। विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर से साल में एक बार दशहरा पर्व के दौरान बाबा महाकाल सवारी दशहरा मैदान तक आती है। इस बार प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर महाकाल की सवारी को श्रावण-भादौ मास की अंतिम […]