चोरी: शांतिनगर में चोरों ने उचकाया ज्वेलरी शॉप का शटर

हजारों के आभूषण चोरी, मकान में भी वारदात

उज्जैन, अग्निपथ। शहर में वारदात कर रही चोरों की गैंग गुरुवार-शुक्रवार रात शांतिनगर में पहुंची। ज्वेलरी शॉप का शटर उचकाया और एक मकान में वारदात कर दी। नीलगंगा पुलिस मामला दर्ज कर जांच में लगी है।

शांतिनगर में रहने वाला सुनील पिता महेन्द्रसिंह यादव घर के समीप राज राजेश्वरी ज्वेलर्स का संचालन करता है। रात 8 बजे दुकान बंद कर घर चला गया था। शुक्रवार सुबह कुछ लोगों ने उसे बताया कि दुकान का शटर उचका हुआ है। सुनील दुकान पहुंचा और पुलिस को सूचना दी। आभूषण दुकान में वारदात का पता चलते ही पुलिस जांच के लिये पहुंच गई। फिंगर प्रिंट टीम को बुलाया गया। आसपास लगे कैमरों देखे गये। लेकिन चोरों का सुराग नहीं मिल पाया।

सुनील यादव ने बताया कि उसकी दुकान से करीब 50 हजार से अधिक के आभूषण और नगदी चोरी हुआ है। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया। ज्वेलरी शॉप में जांच चल रही थी उसी दौरान सामने आया कि चोरों ने कुछ दूरी पर सूने मकान में भी वारदात को अंजाम दिया है। मकान में रहने वाला विनय पिता संतोष रायकवार बिजली विभाग में काम करता है। 2 दिन पहले ही परिवार के साथ इंदौर गया था। चोरों ने उसके मकान से सोने-चांदी के आभूषण और एलइडी चोरी की है।

पूनम अपार्टमेंट में भी हुई चोरी

माधवनगर थाना क्षेत्र के पूनम अपार्टमेंट में भी चोरों ने धावा बोला। अपार्टमेंट में रहने वाली दुर्गेशनंदनी पति ईश्वर विजयवत कुछ दिनों से रिश्तेदारी में धार गई थी, लौटने पर लैट का ताला टूटा मिला। चोरों ने 70 हजार रुपये नगद, सोने-चांदी के आभूषण सहित करीब 2 से ढाई लाख का माल चोरी कर लिया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे है। जिसमें कुछ संदिग्ध दिखाई दिये है।

पार्श्वनाथ कालोनी पहुंची पुलिस

चोरी की एक वारदात पार्श्वनाथ कालोनी देवासरोड पर हुई। शुक्रवार दिन में पता चलने के बाद नागझिरी थाना पुलिस पहुंची थी। मकान राकेश सक्सेना का होना सामने आया, जो बैंगलोर गये हुए है। पुलिस ने मकान पर दूसरा ताला लगा दिया है। परिवार के आने पर चोरी गये सामान का आकंलन हो पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारत-दक्षिण अफ्रीका वन-डे मैच पर सट्टा लगवाते चार गिरफ्तार

Fri Oct 7 , 2022
राजगढ़ की राजेंद्र कॉलोनी में चल रहा था क्रिकेट सट्टा धार, अग्निपथ। जिले में क्रिकेट सट्टे के मॉड्यूल पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। पहले सिंघाना फिर कानवन और अब राजगढ़ में क्रिकेट सट्टा संचालन की सूचना मिलने पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सूचना के आधार पर […]
cricket satta betting

Breaking News