जेल ले जाते समय कैदी पुलिस की गाड़ी से कूदकर भागा, महिदपुर में केस दर्ज

चोरी के मामले में प्रोडक्शन वारंट पर लाई थी नागदा पुलिस

उज्जैन/महिदपुर अग्निपथ। महिदपुर उप जेल के पास बुधवार शाम एक कैदी हथकड़ी निकालकर पुलिस की गाड़ी से कूदकर भाग गया। उसे नागदा पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार करने के बाद जेल छोडऩे जा रहे थे। घटना में महिदपुर पुलिस ने केस दर्ज किया है। मामले में पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हो सकती है।

पुलिस रिकार्डनुसार महिदपुर रोड स्थित ग्राम झुठावद निवासी कालूलाल पिता बाबूलाल खारौद (20) और उसके दो साथी चोरी के केस में महिदपुर उपजेल में 27 सितंबर से बंद थे। नागदा पुलिस उन्हें अपने क्षेत्र की एक चोरी के केस में गिर तारी के लिए प्रोडक्शन वारंट पर ले गई थी। कार्रवाई के बाद बुधवार शाम प्रधान आरक्षक जगतसिंह चौहान,आरक्षक राजेंद्रसिंह व अवन सिंह पुलिस की गाड़ी से जेल छोडऩे जा रहे थे।

इस दौरान जेल के समीप स्पीड ब्रेकर पर स्पीड कम होते ही कालूलाल गाड़ी से कूदकर भाग गया। काफी प्रयास के बाद भी हाथ नहीं आने पर राजेंद्रसिंह ने उसके खिलाफ महिदपुर थाने में हिरासत से भागने का केस दर्ज कराया है।

हथकड़ी निकालने की भनक नहीं

टीआई एससी शर्मा ने बताया कि कालूलाल व उसके दोनों साथियों के हाथों में हथकड़ी डाल रखी थी। कालू ने दुबला होने का फायदा उठाकर जेल ले जाने के दौरान हथकड़ी में से हाथ निकाल लिया। उसके साथियों को पता चल गया होगा,लेकिन वह चुप रहे और पुलिस को भनक भी नहीं लगी। नतीजतन जेल के समीप वह गाड़ी से कूदकर भाग गया। पुलिसकर्मियों ने उसका पीछा किया,लेकिन वह हाथ नहीं आया।

जांच के बाद कार्रवाई

एसएसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ल ने बताया कि केैदी के भागने की घटना की जांच करवाएंगे। मामले में पुलिसकर्मियों की लापरवाहीं पाई जाती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में ड्रम वादक का मोबाइल चोरी

Wed Oct 12 , 2022
पुलिस ने राजस्थान के बदमाश से किया बरामद उज्जैन, अग्निपथ। महाकाल लोक का लोकार्पण करने आए प्रधानमंत्री के सभा स्थल पर कार्यक्रम की प्रस्तुति देने आए ड्रम वादक का 1.70 लाख का मोबाइल चोरी हो गया। पुलिस ने राजस्थान के युवक से बरामद किया है। लेकिन मोबाइल टूटा मिला। कार्तिक […]