हादसे में खत्म हुआ जावरा का परिवार, कार की टक्कर से पति-पत्नी और बेटे की मौत

हादसे

Dewas accident

जावरा, अग्निपथ। रतलाम के जावरा में मंगलवार रात करीब 8 बजे हुए भीषण हादसे में एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई, जबकि घायल बेटी को रतलाम रेफर किया गया है। ये एक्सीडेंट उज्जैन बायपास पर हुआ, जहां कार और बाइक की टक्कर हो गई।

बाइक पर दंपती और दो बच्चे सवार थे। हादसे में बाइक चला रहे पति की मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी और बेटे ने अस्पताल में दम तोड़ा। औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि केशुराम पिता मन्नालाल डिंडोर, पत्नी नर्मदाबाई, बेटा प्रवीण (14) और बेटी शिवानी (13) बाइक से अपने गांव मोरिया जा रहे थे।

कार के नीचे दब गए पति-पत्नी

उज्जैन बायपास पर लालाखेड़ा फंटे के पास एक कार से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। पति-पत्नी कार के नीचे दब गए। इसमें केशुराम की मौत हो गई?। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। यहां नर्मदाबाई और बेटे प्रवीण की भी मौत हो गई। बेटी शिवानी को रतलाम रेफर किया गया है।

दूसरे गांव से लाई गईं अर्थियां

हादसे के बाद गांव में गम का माहौल दिखा। केशुराम का परिवार और अन्य ग्रामीण अंतिम संस्कार की तैयारियां कर रहे थे। इसी बीच पता चला कि गांव में शव रखने के लिए तीन अर्थियां नहीं हैं, जिसके बाद शवयात्रा के लिए पास के गांव मोयाखेड़ा से दो अर्थियां लाई गईं। पोस्टमार्टम के बाद तीनों शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

मजदूरी करने गया था परिवार

गांव के लोगों ने बताया कि केशुराम मिस्त्री का काम करता था। उसके तीन बच्चे हैं। बड़ा अरूण शादीशुदा है और गांव में ही मजदूरी करता है। घर में बुजुर्ग मां है। केशुराम कुछ दिनों पहले ही पत्नी के मायके गौतमपुरा क्षेत्र में मजदूरी करने गया था। वहां से पैसे कमाकर गोवर्धन पूजा के लिए अपने गांव आ रहा था। इससे पहले ही हादसा हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

इस्कॉन: उज्जैन में गोवर्धन पूजा, 4 लाख के वस्त्र से गिरीराज का श्रृंगार

Wed Oct 26 , 2022
मंदिर परिसर में 60 किलो चावल से 5 फीट लंबा गोवर्धन पर्वत बनाया गया उज्जैन, अग्निपथ। भरतपुरी स्थित श्रीकृष्ण इस्कॉन मंदिर में गोवर्धन पूजा और अन्नकूट महोत्सव मनाया गया। मंदिर प्रांगण में 60 किलो चावल से गिरिराज गोवर्धन का 5 फीट लंबा पर्वत तैयार किया गया। भव्य गोवर्धन पर्वत का […]

Breaking News