रेलवे में गाड़ी अटैच करने के नाम पर धोखाधड़ी

उज्जैन, अग्निपथ। लोडिंग गाड़ी रेलवे में अटैच कराने के नाम पर चालक को रतलाम बुलाकर की गई धोखाधड़ी के मामले में महाकाल पुलिस ने शनिवार को प्रकरण दर्ज किया है।

महाकाल थाना पुलिस ने बताया कि इंगोरिया में रहने वाला श्याम पिता भैरुलाल लोडिंग गाड़ी चलता है। 26 सितंबर को भाड़ा लेकर गदापुलिया उज्जैन आया था। उसी दौरान मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति का काल आया और बताया गया कि उन्हे 2 लोडिंग गाड़ी की आवश्यकता है। जिसे रतलाम रेलवे में अचैट करना है। श्याम ने हामी भर दी। कॉल करने वाले ने पूछा अभी कहा मिल सकते हो तो उसने गदापुलिया पर होने की बात कहीं। कुछ देर में दो युवक पहुंच गये और रतलाम चलने की बात कहते हुए एक गाड़ी बुलाने के लिये कहा। श्याम ने अपने दोस्त को कॉल किया और गाड़ी लेकर रतलाम पहुंचने के लिये कहा। इधर दोनों युवक ने श्याम को उसकी गाड़ी में डीजल भरवाने के 25 सौ रुपये दिये और रतलाम के लिये रवाना हो गये। जहां रेलवे स्टेशन के पहुंचने के बाद दूसरी गाड़ी का इंतजार किया गया।

श्याम का दोस्त रतलाम पहुंचा तो दोनों युवक ने एग्रीमेंट के नाम पर 11-11 हजार रुपये देने और गाड़ी के दस्तावेज मांगे। श्याम और उसके दोस्त झांसे में आ गए थे। उन्होने गाड़ी के दस्तावेज और अकाउंट से पैसे निकलकर दे दिये। दोनों रेलवे स्टेशन के अंदर गये और वापस नहीं लौटे। घंटों इंतजार के बाद धोखाधड़ी का अहसास हुआ तो रतलाम जीआरपी थाने पहुुंच शिकायत की।

पुलिस ने जांच शुरु की तो घटनाक्रम उज्जैन का होना सामने आया। जीआरपी ने जीरो पर केस दर्ज कर महाकाल थाना पुलिस को भेजा है। एसआई जीएस खाटकिया के अनुसार रतलाम से डायरी आने पर धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की गई है। जिस न बर से कॉल आया था, वह स्वीच ऑफ आ रहा है। मोबाइल लोकेशन ट्रेस कराई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महाकालेश्वर मंदिर प्रशासन 1500 रुपये विशेष दर्शन टिकट की तय करेगा लिमिट

Sat Oct 29 , 2022
गर्भगृह में भीड़ के कारण पीछे से दर्शन नहीं कर पा रहे श्रद्धालु उज्जैन, अग्निपथ। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाहर से आये श्रद्धालुओं ने ऐसी भीड़ बढ़ाई की तय व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई। हालांकि शुक्रवार को हुई धक्का मुक्की घटना दैनिक अग्निपथ में प्रकाशित होने […]