चंबल नदी में गिरा छतरपुर से गुजरात जा रहा ट्रक

क्लीनर का मिला शव, चालक की तलाश जारी

उज्जैन, अग्निपथ। शहर से 30 किलोमीटर दूर ग्राम धरेरी में मंगलवार दोपहर अनियंत्रित गति से दौड़ता ट्रक च बल नदी में जा गिरा। हादसे में चालक-क्लीनर डूब गये थे। पुलिस ने क्लीनर का शव बाहर निकाल लिया है। चालक की तलाश जारी थी।

इंगोरिया टीआई पृथ्वीसिंह खलाटे ने बताया कि उज्जैन से बडऩगर की ओर जा रहे ट्रक के दोपहर 2 बजे के लगभग ग्राम धरेरी की पुलिया से च बल नदी में गिरने की सूचना डायल 100 पर मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो ट्रक क्रमांक यूपी 92 टी 6654 होना सामने आया। पुलिया पर रैलिंग टूटी हुई थी। चालक-क्लीनर के डूबने की आशंका में होमगार्ड की टीम को बुलाया गया। उज्जैन से पहुंची टीम ने रेस्क्यू शुुरु किया।

करीब 2 घंटे की तलाश के बाद एक शव बाहर निकाला गया। जिसके पास आधार कार्ड मिला। जिस पर संतोष पिता रामचंद्र विश्वकर्मा निवासी रीवा मध्यप्रदेश लिखा था। संपर्क करने पर सामने आया कि ट्रक छतरपुर का है और संतोष क्लीनर था। ट्रक मालिक से पता करने पर सामने आया कि चालक संतोष चौरषिया छतरपुर का रहने वाला है। ट्रक गुजरात जा रहा था।

चालक के दबे होने की आशंका

टीआई खलाटे ने बताया कि चालक-क्लीनर की पहचान हो चुकी है। परिजनों को सूचना दी गई है। चालक के नीचे दबे होने की आशंका लग रही है। रेस्क्यू टीम को उसका शव नहीं मिल पा रहा है। ट्रक को बाहर निकालने के लिये बडऩगर से क्रेन बुलाई गई थी, लेकिन छोटी होने की वजह से देर शाम तक ट्रक को निकाला नहीं जा सका था। अंधेरा होने पर रेस्क्यू टीम ने भी तलाशी अभियान रोक दिया है।

एसडीओपी पहुंचे घटनास्थल

घटनाक्रम की जानकारी लगने पर एसडीओपी रविन्द्र बोयट ग्राम धरेरी पहुंच गये थे। बड़ी क्रेन मंगवाने के लिये प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा की गई है। उन्होने बताया कि ट्रक निकालने के बाद ही चालक का शव मिलने की संभावना है। फिलहाल हमारी ओर से पूरे प्रयास किये जा रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ढाई साल की बच्ची से दुष्कर्म करने वाले को मरने तक की जेल

Tue Nov 1 , 2022
उज्जैन,अग्निपथ। बडऩगर कोर्ट ने ढाई साल की मासूम से दुष्कर्म के सनसनीखेज में मंगलवार को फैसला सुनाया। भाटपचलाना में करीब तीन साल पहले हुई इस घटना में न्यायालय ने दोषी नौकर को मरने तक जेल में रहने की सजा के साथ भारी अर्थदंड दिया है। भाटपचलाना निवासी व्यक्ति की ढाई […]
न्यायालय

Breaking News