6 नवंबर से शुरू होगा शहर के दूसरे क्लॉक टॉवर का निर्माण

उज्जैन, अग्निपथ। शहर के दूसरे क्लॉक टॉवर के निर्माण का काम रविवार से आरंभ हो जाएगा। हरिफाटक ओवर ब्रिज के नजदीक बनने वाले 80 फिट उंचाई के क्लॉक टॉवर के निर्माण के लिए रविवार (6 नवंबर) को भूमिपूजन किया जाएगा। उच्चशिक्षा मंत्री डा. मोहन यादव टॉवर निर्माण कार्य का शुभारंभ करेंगे।

उज्जैन में सिंधिया रियासत काल में फ्रीगंज में क्लॉक टॉवर का निर्माण किया गया था। इसके निर्माण के करीब सवा सौ साल बाद शहर को दूसरा क्लॉक टॉवर मिलने जा रहा है। हरिफाटक ओवर ब्रिज के नजदीक इसका निर्माण होगा। टॉवर की लागत लगभग सवा करोड़ रूपए है। टॉवर निर्माण के टेंडर और वर्क आर्डर की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। मुख्यमंत्री अधोसंरचना विकास योजना के तहत टॉवर निर्माण की राशि स्वीकृत हुई है, नगर निगम इसकी नोडल एजेंसी है।

रोटरी के लिए टेंडर हुआ, ठेकेदार पलट कर आया ही नहीं

इंदौर रोड पर त्रिवेणी शनि मंदिर के नजदीक एक रोटरी के निर्माण का भूमिपूजन भी प्रस्तावित था। 50 लाख रूपए की लागत से यह रोटरी बनाई जाना है। नगर निगम ने इंदौर की अर्थव इंफ्रा फर्म को रोटरी निर्माण का टेंडर दिया गया था। टेंडर स्वीकृत होने के बाद इस फर्म ने पलटकर उज्जैन की तरफ देखा भी नहीं। वर्क आर्डर की प्रक्रिया अधूरी रह गई लिहाजा भूमिपूजन भी टल गया।

10 से शुरू होगा स्टेडियम का निर्माण

दशहरा मैदान में स्टेडियम के निर्माण के काम की शुरूआत 10 नवंबर से होगी। 10 नवंबर को इस निर्माण के लिए भूमिपूजन प्रस्तावित किया गया है। दशहरा मैदान स्टेडियम का निर्माण भी मुख्यमंत्री अधोसंरचना विकास योजना के अंतर्गत किया जा रहा है। इसके निर्माण के लिए 4 करोड़ 32 लाख रूपए स्वीकृत हुए है। लगभग 300 फिट लंबाई और 30 फिट चौड़ाई का स्टेडियम कवर्ड रहेगा, इसमें पीवीसी शीट लगाई जाएगी। इसमें करीब 2500 दर्शक बैठ सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महाकाल मंदिर: 1500 की गर्भगृह से विशेष दर्शन टिकट के लिए बबाल

Fri Nov 4 , 2022
महाकाल दर्शन टिकट नहीं मिला तो दर्शनार्थी आक्रोशित, खिडक़ी की ग्रिल तोड़ी उज्जैन, अग्निपथ । विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में 1500 रु. विशेष दर्शन टिकट की कालाबाजारी रोकने के लिये मंदिर प्रशासन ने टिकट की संख्या सीमित तो कर दी है लेकिन इसके कारण कई श्रद्धालु दर्शन से वंचित […]