हिस्ट्रीशीटर का मकान जमीदोज

नगर सुरक्षा समिति संयोजक से मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस सख्त

उज्जैन, अग्निपथ। हिस्ट्रीशिटर बदमाश और उसके भाई द्वारा नगर सुरक्षा समिति संयोजक के साथ की गई मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन और पुलिस की टीम ने शनिवार को बदमाश का मकान जमीदोज कर दिया।

नीलगंगा क्षेत्र जबरन कालोनी में रहने वाले हिस्ट्रीशिटर रोशन पासी ने अपने भाई सोनू पासी और एक अन्य के साथ मिलकर शुक्रवार रात नगर सुरक्षा समिति संयोजक अशोक वर्मा पर प्राणघातक हमला कर दिया था। रात में नीलंगगा पुलिस ने मामले में 3 बदमाशों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। शनिवार सुबह संयोजक पर हुए हमले का वीडियो वायरल हो गया।

हिस्ट्रीशिटर के बढ़ते अपराधों को देखते हुए प्रशासन और नगर निगम की टीम ने उसके 2 मंजिला मकान का रिकार्ड तलाशा। मकान अवैध बना होने पर दोपहर में सीएसपी विनोद मीणा निगम की अतिक्रमण गैंग और प्रशासन की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बदमाश ने 2 मंजिला मकान बना रखा था। जिसे जेसीबी की मदद से आधे घंटे में जमीदोज कर दिया गया।

साधू ने किया कार्रवाई का विरोध

हिस्ट्रीशिटर का मकान तोडऩे पहुंची टीम का मौके पर पहुंचे साधू गुप्तगिरी ने विरोध किया। उनका कहना था कि मकान में उनके आश्रम का आफिस है। जिसे तोड़ा नहीं जा सकता है, लेकिन पुलिस का स त रुख देख साधू महाराज वहां से अपने साथी की बाइक पर बैठ निकल गये।

17 अपराध दर्ज है रोशन पर

सीएसपी मीणा ने बताया कि रोशन पासी पर नीलगंगा थाने में 17 अपराध दर्ज है। उसके भाई सोनू के खिलाफ भी प्रकरण दर्ज है। हिस्ट्रीशिटर बदमाश के खिलाफ अवैध कब्जा करने की शिकायते भी सामने आ चुकी है। उसके खिलाफ पूर्व में प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई थी। बावजूद अपराधिक गतिविधियां कम नहीं हुई।

प्लाट पर कब्जे का विवाद

नगर सुरक्षा समिति संयोजक अशोक वर्मा पर शुक्रवार रात मंछामन कालोनी चौराहा पर हुए हमले के पीछे भी प्लाट का विवाद होना सामने आया है। हिस्ट्रीशिटर ने विवेकानंद कालोनी में कब्जा कर रखा है। जिसको लेकर काफी समय से संयोजक से उसका विवाद चला आ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सामान्य श्रद्धालु गर्भगृह से लंबे समय से दर्शन से वंचित

Sat Nov 5 , 2022
सीमित संख्या होने के बाद भी नहीं कराये जा रहे दर्शन उज्जैन, अग्निपथ। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या सीमित होने पर सामान्य श्रद्धालुओं को गर्भगृह से दर्शन कराये जाते थे। लेकिन यह व्यवस्था एक तरह से लगभग बंद सी हो गई है। जिनकी जेब में पैसे […]

Breaking News