न्यूरोलॉजिस्ट और पत्नी ने लगाए एक-दूसरे पर आरोप

उज्जैन अग्निपथ। शहर में दो स्थानों पर क्लिनिक संचालित करने वाले न्यूरोलाजिस्ट डा. अरूण पी. सिन्हा और उनकी धर्मपत्नी डा. चित्रा सिन्हा ने रविवार को एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए है। दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस को भी शिकायत की है।

पिछले लगभग एक सप्ताह से डॉक्टर दंपत्ति के बीच का यह अलगाव सुर्खियों में बना हुआ है। रविवार को न्यूरोलाजिस्ट डा. अरूण पी. सिन्हा ने मीडियाकर्मियों से बात की। उन्होंने कहा कि मैंने विश्वास कर अपने क्लिनिक की जिम्मेदारी अपनी धर्मपत्नी डा. चित्रा सिन्हा और मैनेजर सुरेश चौधरी को सौंपी थी। दोनों ने मेरे साथ विश्वासघात किया है।

डा. सिन्हा ने आरोप लगाया कि उनकी धर्मपत्नी और मैनेजर सुरेश चौधरी के बीच प्रेम प्रसंग है। प्रेम प्रसंग का खुलासा हो जाने के बाद उन दोनों ने मुझे झूठे प्रकरणों में फंसाने की साजिश रची है। डा. सिन्हा ने कहा कि मैनेजर सुरेश चौधरी ने मेरे क्लिनिक पर 1 करोड़ 65 लाख रूपए का गबन किया। मेरी पत्नी घर छोडक़र चली गई तो अपने साथ 10 लाख रूपए कीमत के गहने, 16 लाख रूपए नगद ले गई। डा. सिन्हा ने कहा कि इस मामले में मेरे द्वारा माधवनगर थाने में शिकायत भी की गई है।

डा. अरूण सिन्हा के मीडिया में सार्वजनिक तौर पर पत्नी और मैनेजर पर आरोप लगाए जाने के कुछ देर बाद उनकी पत्नी डा. चित्रा सिन्हा ने भी मीडियाकर्मियों के माध्यम से अपना पक्ष रखा। डा. चित्रा सिन्हा ने कहा कि उनके पति डा. अरूण सिन्हा के क्लिनिक की एक नर्स के साथ गलत संबंध है। नर्स के उनकी जिंदगी में आने के बाद से ही डा. सिन्हा ने घर में मुझे प्रताडि़त करना शुरू कर दिया था। वे मुझे और मेरे बेटे को घर में कैद करके रखते थे। उन्होंने मेरे व हमारे मैनेजर सुरेश चौधरी के संबंधो पर अर्नगल बयान दिया है, ऐसा कुछ नहीं है। डा. चित्रा ने कहा कि सुरेश चौधरी क्लिनिक में डा. अरूण सिन्हा के 50 प्रतिशत के पार्टनर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विधायक को दिलवाना पड़ा निजी अस्पताल से महिला का शव

Sun Nov 6 , 2022
उज्जैन अग्निपथ। फ्रीगंजं स्थित एक निजी अस्पताल में शनिवार की रात एक ग्रामीण महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला के परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन ने अस्पताल के बकाया रूपए नहीं चुका पाने की वजह से महिला का शव सौंपने से इंकार कर दिया था। […]

Breaking News