सभी चिकित्सा पद्धति के डॉक्टरों का संकल्प हम सब मिलकर कार्य करेंगे

उज्जैन, अग्निपथ। रोगी को स्वस्थ करने के लिए उज्जैन में चिकित्सा ने संकल्प लिया कि वह एक होकर मरीजों का हर संभव सफल इलाज करेंगे ताकि वह हमेशा स्वस्थ्य जीवन व्यतीत कर सके।

इस युग में सही तरीके से रहन-सहन, खान-पान नहीं होने की वजह से ही ब्लड प्रेशर, शुगर, हार्ट जैसी गंभीर बीमारी तेजी से फैल रही है। मरीज भोजन से ज्यादा दवाई खा रहा है। चाहे वह किसी भी प्रकार की हो। अभी तक यह होता आया है कि हर चिकित्सक अपने हिसाब से दवा दे रहा है। एक दूसरे से परिचय पूछने से सभी को संकोच भी रहता है पर डॉ. प्रवीण पंड्या ने विश्व की सबसे बड़ी कंपनी एसबीएल के मार्फत सभी को एक मंच पर लाकर खड़ा किया और सभी को संकल्प दिलाया कि हम मिलकर कार्य करेंगे। मरीज की अगर कोई समस्या है तो आपस में पूछ कर उसका समाधान करेंगे।

इस पर डॉ. आरके मारोठिया रिटायर मेडिकल ऑफिसर ने कहां कि होम्योपैथिक के जनक डॉक्टर हनीमैन ने एलोपैथिक होने के बावजूद होम्योपैथिक का आविष्कार किया और उसे घर-घर तक पहुंचाया। डॉ. ओपी व्यास ने आयुर्वेदिक की ओर से अपने सुझाव दिए। डॉ. विदित खंडेलवाल कम्युनिटी एमडी मेडिसिन का सुझाव था कि होम्योपैथिक डॉक्टर अपने परचे लिखें आधे से ज्यादा होमियो डॉक्टर अपने परचे नहीं लिखते हैं पता नहीं वह क्या देते हैं।

पाटीदार हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. महेंद्र पाटीदार न्यूरो सर्जन का सुझाव था यह एक अच्छी पहल है। हम मिलकर चलेंगे। जिला आयुष अधिकारी डॉ. मनीषा पाठक का कहना था इस प्रकार के आयोजन निरंतर होते रहना चाहिए। सरकार को भी इस हेतु पहल करना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सिमरन बग्गा और लक्ष्मण सिंह ने किया।

इस अवसर पर उज्जैन शहर के करीब 50 डॉक्टर मौजूद थे। तीनों चिकित्सा पद्धति के डॉ. तारण खालसा, रमेश शाह, भरत शर्मा, राहुल शर्मा, नीलेश बीजापारी, राकेश कक्कड़, देवराज चौधरी, विजय पाटीदार, सुरेंद्र चतुर्वेदी, सुमति सिंह, पायल त्रिपाठी, अकील खान, ओपी वैष्णव, सज्जन सिंह परिहार, ध्रुव ऊदासी, अमित दुबे, मनोज पाटीदार, वीरेंद्र चंद्रवंशी, अमित पटेल, नरेंद्र नायक मौजूद थे। आभार डॉ. योगेंद्र तिवारी ने माना। यह जानकारी डॉ. ओ पी वैष्णव ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पूर्व विधायक सिसौदिया को मिला भामाशाह अवार्ड

Sun Nov 6 , 2022
मध्यप्रदेश में सर्वाधिक टैक्स जमा करने पर मुख्यमंत्री ने किया सम्मान उज्जैन, अग्निपथ। जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक वीरेंद्र सिंह सिसोदिया का भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा सम्मान कर उन्हें मध्यप्रदेश का प्रतिष्ठित भामाशाह अवार्ड प्रदान किया है। रविंद्र भवन के हंसध्वनि सभागार में आयोजित […]

Breaking News