इंदौर में अश्लील फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल

घर से रुपए गायब होने लगे तो पिता को शक हुआ

इंदौर, अग्निपथ। इंदौर की अन्नपूर्णा थानाक्षेत्र में बारहवीं की छात्रा को अश्लील फोटो खींचकर ब्लैकमेलिंग में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। यह लडक़ी भी बड़ी घटना का शिकार हो सकती थी लेकिन पिता की सतर्कता ने उसे बचा लिया। दरअसल, घर में रखे रुपए बार-बार अचानक कम हो जाने से उन्हें शक हो रहा था कि कुछ तो गड़बड़ है। जब पड़ताल कराई तो पता चला कि बेटी किसी लडक़े के चक्कर में ब्लैकमेल हो गई और उसे घर से रुपए चुराकर दे रही है। बाद में उन्होंने प्लानिंग कर लडक़े को होटल बुलवाया और पकड़वा दिया।

मुझे नहीं पता कि बेटी कोई टेंशन में है। एक दिन अचानक मेरी नजर घर में रखे रुपयों पर गई तो वे कम थे। पहली बार मैंने अवाइड कर दिया। दो से तीन बार ऐसा हुआ तो मैंने मिसेस से पूछ लिया। वो भी हैरान थी कि मुझे नहीं मालूम। पैसे तो कोई खर्च भी नहीं किए।
बेटे से पूछा तो वो बोला- मैं क्यों लूंगा। जरूरत होती है तो आपसे मांग ही लेता हूं। बेटा अब सर्विस करता है तो वैसे भी अब नहीं मांगता। अब घर में चार ही मेम्बर हैं, बची थी बेटी।एक दिन बेटे ने मेरी बेटी का मोबाइल चेक कर लिया तो वह दंग रह गया। उसमें समर्थ संजय राठौर उर्फ समर निवासी समाजवादी इंदिरा नगर इंदौर के मैसेज थे। वह भी धमकी भरे। उससे हम कुछ शंका गई।

बेटी से पूछा तो वह इतनी घबरा गई कि हम बता नहीं सकते। हम भी डर गए। काफी पूछताछ करने पर उसने जैसे-तैसे बड़े पापा की लडक़ी को अपनी बातें शेयर कर दीं कि एक लडक़े ने सोशल मीडिया पर दोस्ती की और नंबर ले लिया। उसके बाद उसने होटल में ले जाकर छेड़छाड़ की। फोटो, वीडियो बना लिए। उसके बाद से वह लगातार उसे धमकाकर पैसे ले रहा था। अब तक एक लाख 80 हजार रुपए ले चुका था। कभी 10 तो कभी 20 हजार रुपए बेटी ले जाकर उसे देती थी। कान की बालियां तक उसे दे आई थी।

हमने उसे घर बुलवाकर पूछताछ की तो उसने माना कि 1.30 लाख रुपए तो लिए हैं। वह वापस कर देगा। हमने सोचा कि चलो छोड़ो। इज्जत की खातिर हमने बात यहीं खत्म कर दी। यह भी कह दिया कि अब मैसेज मत करना। पर वह नहीं माना। फिर से बेटी को परेशान करने लगा। नंबर ब्लॉक किया तो दोस्तों के नंबर से मैसेज भिजवाए। आखिरकार हमने कार्रवाई का मन बना लिया। बहाने से उसे होटल बुलवाया और पुलिस को सूचना कर पकड़वा दिया। वह अब जेल में है।

डेढ़ साल पहले हुई थी पहचान

पीडि़ता के पिता ने बातचीत में बताया डेढ़ साल पहले आरोपी ने सोशल मीडिया के माध्यम से बेटी को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी। इसके बाद ही उनके बीच दोस्ती हुई। दोस्ती कर उसे घुमाने ले गया और गलत हरकत की।

दोस्तों के नंबर से किए थे कॉल

पुलिस के मुताबिक छात्रा ने कुछ दिन पहले परिवार को जानकारी लगने के बाद समर का नंबर ब्लॉक कर दिया था। वह अपने दोस्तों के नंबर से बेटी को लगातार कॉल कर रहा था। छात्रा डरे सहमे यह बात परिवार को नहीं बता रही थी। बाद में छात्रा ने परिवार को बताया कि आरोपी के पास उसके फोटो और वीडियो हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी समर का मोबाइल जब्त किया गया है। अभी उस पर 354, 354 (ए) 385 और 509 धारा में केस दर्ज किया गया है।

होटल के फुटेज भी तलाशेंगे

पुलिस के मुताबिक पीडि़ता होटल में आरोपी समर्थ द्वारा फोटो और वीडियो लेने की बात बता रही है। उसने चाणक्यपुरी स्थित होटल की जानकारी दी है। पुलिस इस मामले में होटल का रजिस्टर और सीसीटीवी फुटेज जब्त करेगी। समर के मोबाइल को सील कर उसे जांच के लिये भेजा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

इंदौर में चलती आईबस में आग, इंजन से धुआं निकला, 10 मिनट में बस खाक

Thu Nov 10 , 2022
इंदौर, अग्निपथ। इंदौर में बीआरटीएस पर चलती आईबस में अचानक आग लग गई। बस में 70 यात्री सवार थे। ड्राइवर तुरंत इंजन बंद कर बाहर आया और यात्रियों को बाहर निकलने के लिए कहा। चंद मिनटों में बस जलकर खाक हो गई। सभी यात्री सुरक्षित हैं। घटना गुरुवार शाम पौने […]

Breaking News