नव वर्ष के प्रथम दिन मां बगलामुखी मंदिर में उमड़ा जनसैलाब

लगभग 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं लिया दर्शन लाभ

नलखेड़ा, अग्निपथ। नव वर्ष के प्रथम दिन विश्व प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर में दर्शनार्थियों का जनसैलाब उमड़ा। इस दौरान दर्शनार्थी लंबी कतार में खड़े होकर दर्शन लाभ ले रहे थे, श्रद्धालुओं को एक से डेढ़ घंटे में मां के दर्शन हो रहे थे नववर्ष के चलते सुबह से शाम तक लगभग 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन लाभ लिया।

नव वर्ष के चलते शुक्रवार को विश्व प्रसिद्ध मा बगलामुखी मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ था लंबी लंबी कतारों में श्रद्धालु खड़े होकर मां के दर्शन लाभ ले रहे थे हर श्रद्धालु मां की एक झलक पाने के लिए आतुर था जो घंटों लाइन में खड़े होकर मां के दर्शन लाभ लेना चाहता था भीड़ का नजारा इस कदर था कि नवरात्रि के बाद पहली बार श्रद्धालुओं की कतार मंदिर परिसर के बाहर स्थित हनुमान मंदिर तक थी।

स्कूली शिक्षा राज्यमंत्री भी पहुंचे माता की शरण में

विश्व प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर पर नव वर्ष के प्रथम दिन शुक्रवार को प्रदेश के स्कूली शिक्षा राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार भी पहुंचे व मां बगलामुखी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। श्री परमार के मंदिर पहुंचने पर भाजपा नेताओं द्वारा उनका स्वागत किया गया। वहीं भाजपा नेता मुकेश लोढ़ा द्वारा श्री परमार को मां बगलामुखी का चित्र स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट किया गया इस दौरान कई भाजपा नेताओं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

गर्भगृह के बाहर से दर्शन

कोविड-19 के चलते प्रशासन द्वारा मां बगलामुखी मंदिर में हवन पूजन बंद किया गया है। वहीं मंदिर के गर्भ ग्रह में भी प्रवेश निषेध किया गया है, इसी के चलते दर्शनार्थियों को गर्भ ग्रह के बाहर स्थित हवन कुंड से दर्शन करने पड़ रहे हैं।

डोम दर्शनार्थियों के लिए बना आकर्षण का केंद्र

विश्व प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर परिसर में गर्मी व बारिश के दिनों में दर्शनार्थियों की परेशानियों के चलते क्षेत्रीय विधायक राणा विक्रमसिंह के प्रयासों से डोम का निर्माण हुआ है उक्त डोम दर्शनार्थियों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है दर्शनार्थी डोम के नीचे खड़े होकर सेल्फी ले रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बैकरी से जब्त सरकारी नमक की जांच पूरी,कलेक्टर को सौंपी रिपोर्ट

Fri Jan 1 , 2021
पूर्व पार्षद की कंट्रोल दुकान से सप्लाय हुआ था, खाद्यान्न भी कम मिला था उज्जैन,अग्निपथ। बैकरी से भारी मात्रा में जब्त सार्वजनिक वितरण प्रणाली के नमक मामले में जांच पूरी हो गई। खाद्य विभाग ने रिपोर्ट कलेक्टर आशीष सिंह को सौंप दी है। संभवत: मामले में अब कंट्रोल संचालक पर […]

Breaking News