बैकरी से जब्त सरकारी नमक की जांच पूरी,कलेक्टर को सौंपी रिपोर्ट

पूर्व पार्षद की कंट्रोल दुकान से सप्लाय हुआ था, खाद्यान्न भी कम मिला था

उज्जैन,अग्निपथ। बैकरी से भारी मात्रा में जब्त सार्वजनिक वितरण प्रणाली के नमक मामले में जांच पूरी हो गई। खाद्य विभाग ने रिपोर्ट कलेक्टर आशीष सिंह को सौंप दी है। संभवत: मामले में अब कंट्रोल संचालक पर कार्रवाई हो सकती है।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने एडीएम नरेंद्र सूर्यवंशी के साथ 22 दिसंबर को गोंसा दरवाजा निवासी मोहम्मद जावेद की राजा बैकरी पर छापा मारा था। तलाशी में यहां से सार्वजनिक वितरण प्रणाली का साढ़े पांच क्विंटल नमक जब्त किया गया था। जावेद ने कबूला था किनमक जांसापुरा स्थित त्रिवेणी सहकारी प्राथमिक उपभोक्ता भंडार की 21 नंबर कंट्रोल से भेजा था। जानकारी पर अधिकारियों ने कंट्रोल पर पहुंचकर जांच की थी तो गेंहू व चावल भी कम मिले थे। नतीजतन जांच के निर्देश दिए गए थे। सूत्रों का दावा है जांच के बाद रिपोर्ट कलेक्टर को सौंप दी, जिसमें काफी गड़बड़ी सामने आई। याद रहे उक्त सोसायटी प्रबंधक भाजपा पूर्व पार्षद सुरेश राठौर व सेल्समेन शरद यादव है।

चल सकता है बुलडोजर

सूत्रों का दावा है कि सरकारी नमक मिलना बैकरी संचालक को भारी पड़ सकता है। प्रशासन उसके साथ ही कंट्रोल संचालक के खिलाफ केस दर्ज करने की तैयारी कर रहा है। वहीं मिलावटियों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के चलते बैकरी तोडऩे का भी मन बना रहे है। याद रहे यहां गंदगी भी काफी मिली थी। इसलिए सात सेंपल भरकर बैकरी सील कर दी।

चांदनी पर सिर्फ अर्थदंड

सर्वविदित है कि टीम ने जावेद के भाई की न्यू चांदनी की बैकरी पर भी छापा मारा। यहां खमीर जमीन पर पड़ा था तो दरवाजा पीकदान बना मिला। अशुद्ध खाद्य सामग्री बनाने व एफएसएसआई मापदंड का पालन नहीं होने पर खाद्य विभाग ने तीन सेंपल लेकर बैकरी सील कर दी थी। यहां पर ज्यादा अनियमितता नहीं मिलने पर सिर्फ जुर्माने की कार्रवाई की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नववर्ष के पहले दिन महाकाल में रिकार्ड तोड़ भीड़

Fri Jan 1 , 2021
शंख द्वार से लेकर हरसिद्धि मंदिर तक लाइन, आम श्रद्धालुओं को बिना ऑनलाइन बुकिंग कराए दर्शन, 60 हजार से अधिक ने किए दर्शन उज्जैन, अग्निपथ। शुक्रवार को नव वर्ष के पहले दिन भगवान महाकाल सहित अन्य मंदिरों में श्रद्धालुओं का जनसैलाब टूटा। पहला दिन भगवान की चौखट से आशीर्वाद लेकर […]

Breaking News