उज्जैन रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन में लगी आग

एक बोगी पूरी तरह जली, बड़ा हादसा टला

उज्जैन, अग्निपथ। रेलवे स्टेशन पर खड़ी एक पैसेंजर ट्रेन की बोगी में रविवार रात करीब 12 बजे अचानक आग लग गई। चंद मिनटों में आग ने भीषण रूप ले लिया। इससे स्टेशन पर हड़कंप मच गया। आग लगने से एक बोगी पूरी तरह जल गई। गनीमत रही कि उस समय ट्रेन खाली थी। जिससे बड़ा हादसा टल गया।

हादसे के वक्त पैसेंजर ट्रेन प्लेटफार्म नंबर 8 पर खड़ी थी। फायर ब्रिगेड ने 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जीआरपी थाने के सहायक उपनिरीक्षक केएस टंडन ने शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई है।

इंदौर-रतलाम-बीना पैसेंजर ट्रेन नागदा स्टेशन से उज्जैन शाम 7.40 पर प्लेटफार्म नंबर 5 पर आई थी। ये इसका आखिरी स्टॉपेज था। यात्रियों के उतरने के बाद ट्रेन को रात 8.40 बजे प्लेटफार्म क्रमांक 8 पर खड़ा कर दिया गया था। रात 11.45 बजे ट्रेन की एक बोगी ने अचानक आग पकड़ ली। ट्रेन के गार्ड वाले दो डिब्बों को छोड़कर तीसरे डिब्बे में धुआं और लपटें निकलते देख आरपीएफ जीआरपी और रेलवे कर्मचारियों की टीम मौके पर पहुंची। कर्मचारी आग बुझाने में जुट गए।

फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई। जिसके बाद फायर ब्रिगेड की चार दमकल प्लेटफार्म पर पहुंची। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पूर्व में यह ट्रेन भोपाल के लिए चलती थी और कुछ समय पहले ही इंदौर रतलाम के रूप में इसे परिवर्तित किया गया था।

जीआरपी थाना प्रभारी आरएस महाजन ने बताया कि गनीमत रही हादसे के वक्त ट्रेन के सभी डिब्बे बंद थे। इसलिए संभावना कम है किसी ने शरारत की हो। संभवतः शॉर्ट सर्किट से ट्रेन में आग लगी है। सीसीटीवी व अन्य साक्ष्य के आधार पर जांच की जा रही है।

पूर्व में यह ट्रेन भोपाल के लिए चलती थी और कुछ समय पहले ही इंदौर रतलाम के रूप में इसे परिवर्तित किया गया था। ट्रेन के गार्ड वाले दो डिब्बों को छोड़कर तीसरे डिब्बे में धुआं और लपटें निकलते देख आरपीएफ जीआरपी और रेलवे कर्मचारियों की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए गए। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड की 4 दमकल नीलगंगा के रास्ते प्लेटफार्म पर पहुंची और आग बुझाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उज्जैन रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन में लगी आग

Mon Nov 21 , 2022
एक बोगी पूरी तरह जली, बड़ा हादसा टला उज्जैन, अग्निपथ। रेलवे स्टेशन पर खड़ी एक पैसेंजर ट्रेन की बोगी में रविवार रात करीब 12 बजे अचानक आग लग गई। चंद मिनटों में आग ने भीषण रूप ले लिया। इससे स्टेशन पर हड़कंप मच गया। आग लगने से एक बोगी पूरी […]

Breaking News