बारात में बम फोडऩे से मना किया तो चला दिए चाकू

उज्जैन, अग्निपथ। नानाखेड़ा थाना क्षेत्र में एक मैरेज गार्डन के बाहर शनिवार देर रात चाकूबाजी की घटना हो गई है। चाकूबाजी में निजातपुरा इलाके में रहने वाले दो सगे भाई घायल हुए है। इन्हें जिला चिकित्सालय में इलाज दिया जा रहा है।

निजातपुरा निवासी आकाश सूर्यवंशी एक विवाह समारोह में शामिल होने नानाखेड़ा थाना क्षेत्र के नवदीप गार्डन में पहुंचा था। यहां कुछ युवक पटाखे चला रहे थे। एक पटाखा आकाश के पास आकर फूटा। आकाश ने इस पर आपत्ति ली तो पटाखे चलाने वाले युवकों के साथ उसका विवाद हो गया। इन युवकों के नाम राज, गबरू, बिल्लू और प्रमोद के रूप में सामने आए है। चारों ने आकाश के साथ मारपीट शुरू कर दी। बीच बचाव करने आकाश का भाई आया तो उसे भी पीटा गया और दोनों भाईयों पर चाकू से हमला कर दिया गया। नानाखेड़ा पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

एनक्यूएस की टीम आज से करेगी जिला और चरक अस्पताल का क्वालिटी टेस्ट

उज्जैन, अग्निपथ। जिला और चरक अस्पताल का निरीक्षण करने के लिये नेशनल क्वालिटी इंश्योरेंस की टीम आकर क्वालिटी का टेस्ट कर अंक देगी। इसके आधार पर पूरे देश सहित राज्य में दोनों की अस्पताल कितने ग्रेडेड हैं। इसका पता चल जायेगा। प्रथम आने वाले अस्पताल को 50 लाख रुपये का पुरस्कार मिलेगा। जिसको अस्पताल प्रबंधन अपने मनमुताबिक स्वास्थ्य सुविधाओं पर खर्च करने के लिये स्वतंत्र होगा।

आज महाराष्ट्र और पटना से एनक्यूएस की टीम के डॉ. जगदीशसिंह, डॉ. पल्लवी रेड्डी और डॉ. अनिता रानी शर्मा जिला और चरक अस्पताल का निरीक्षण करने आयेंगे। भोपाल से भी एनक्यूएस की टीम के डॉ. अभिषेक जिनवाल, डज्ञॅ संदीप शर्मा और डॉ. सृष्टि इनके साथ रहकर रहेंगे। यहां दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी लेने के साथ ही स्टाफ से सवाल जवाब कर उनके द्वारा किस तरह से स्वास्थ्य सुविधाएं दी जा रही हैं।

इसकी जानकारी भी प्राप्त करेंगी। इसी आधार पर अंक दिये जायेंगे। यदि राज्य में प्रथम आये तो 50 लाख रुपये का पुरस्कार मिलेगा। यह रुपये अस्पताल प्रबंधन खर्च करने के लिये स्वतंत्र होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उज्जैन में आयोजित स्पर्धा में महाराष्ट्र के सागर को मिला बॉडी बिल्डिंग का दोहरा खिताब

Sun Nov 27 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। उज्जैन के कार्तिक मेला में आयोजित बॉली बिल्डिंग स्पर्धा को महाराष्ट्र के सागर कातुर्डे ने जीत लिया है। यहां पर यह स्पर्धा का आयोजन शनिवार को किया गया था। रविवार को स्पर्धा के समापन पर मेयर ट्रॉफी प्रदान की गई। उज्जैन के कार्तिक मेला में नगर पालिक निगम, […]