बीजेपी मेरी इमेज खराब करने पर करोड़ों खर्च कर रही-राहुल

इंदौर में बोले, गहलोत और पायलट दोनों हमारे लिए एसेट हैं

इंदौर, अग्निपथ। मध्यप्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का सोमवार को छठवां दिन है। यात्रा इंदौर से चलकर आज के अपने अंतिम पड़ाव सांवेर के पास तराना पहुंची। यात्रा का रात्रि विश्राम सांवेर में होगा। मंगलवार सुबह यहीं से यात्रा उज्जैन की ओर बढ़ेगी। राहुल दोपहर में महाकाल के दर्शन करने जाएंगे। इसके बाद सीधे सभा को संबोधित करेंगे।

यात्रा आज सुबह इंदौर के बड़ा गणपति चौराहे से चली, यात्रा ने वैष्णव कॉलेज में लंच ब्रेक लिया। दोपहर करीब साढ़े 3 बजे यात्रा यहीं से आगे बढ़ी। राहुल गांधी के साथ यात्रा में राज्यसभा सांसद और कांग्रेस के सीनियर लीडर विवेक तन्खा भी शामिल हुए हैं। इसके साथ ही दिग्विजय सिंह समेत अन्य कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इससे पहले राहुल गांधी ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि बीजेपी मेरी इमेज खराब करने के लिए करोड़ों रुपए खर्च कर रही है। राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के तहत इंदौर में थे, जहां उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया के सवालों के जवाब दिए। राजस्थान में सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच चल रहे घमासान पर उन्होंने कहा कि ये दोनों नेता हमारे एसेट हैं। मैं इस बात की गारंटी दे सकता हूं कि राजस्थान में इसका भारत जोड़ो यात्रा पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

राहुल ने नहीं किया इंदौर की देवी पर माल्यार्पण, अल सुबह भाजपाई ने किया दुग्ध अभिषेक

। मध्य प्रदेश में चल रही राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 27 नवंबर को इंदौर पहुंची थी। भारत जोड़ो यात्रा के इंदौर के लिए तय कार्यक्रम में माता अहिल्या बाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण करना कार्यक्रम में शामिल नहीं था। इस वजह से बीजेपी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है।

बीजेपी का कहना है मां अहिल्या की प्रतिमा पर माल्यार्पण नहीं करना देवी का अपमान है. इसे लेकर आज भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मोनू आनिया ने आज सुबह 8 बजे माँ अहिल्या की प्रतिमा पर दुग्ध अभिषेक कर माल्यार्पण किया है। मामले में नगर अध्यक्ष भी जता चुके आपत्ति उनका कहना है की मां अहिल्या न केवल मालवा बल्कि पूरे देश में श्रद्धा का केंद्र हैं. मां अहिल्या की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने नहीं जाना कांग्रेस की विचारधारा को दर्शाता है. मोनू आनिया का कहना है की इंदौर में पहुंच कर माँ की प्रतिमा से दुरी बनाना गलत है। यह इंदौर को अपमानित करने वाला कृत्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बाइक पर से लाखों रुपये से भरा झोला लेकर फरार आरोपी गिरफ्तार

Mon Nov 28 , 2022
नोट भी किये बरामद बडऩगर, अग्निपथ। मंडी में सोयाबीन बेचकर लौट रहे किसान की बाइक पर टंगा झोला लेकर फरार दो आरोपियों को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से लूट की राशि में से 1 लाख 6 हजार 500 रुपये के नोट बरामद कर […]

Breaking News