अंतर्राज्यीय गिरोह से बडऩगर पुलिस ने जब्त किए चोरी के 2 डंपर

दो आरोपी गिरफ्तार

बडऩगर, अग्निपथ। बडऩगर पुलिस ने गुजरात के अहमदाबाद से अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के 2 सदस्यों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही से जोधपुर (राजस्थान) से चोरी के 2 टाटा डंपर वाहन जब्त किए गए। जब्त वाहनों की कीमत 1 करोड़ रूपये जब्त किये गये।

थाना प्रभारी मनीष मिश्र ने बताया कि 12 नवम्बर को फरियादी राजेश पिता जगदीश जाट निवासी मंगलनाथ पथ बडनगर ने अपना डंपर चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिस पर अति. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आकाश भुरिया व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बडऩगर रविन्द्र बोयट के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा घटना स्थल व आसपास के क्षेत्रों से सीसीटीव्ही केमरो के फुटेज खंगालकर संदेही की तलाश में अहमदाबाद पहुंचे।

जहाँ पूछताछ करते अपने साथी गुजरात व राजस्थान के होना बताया । जिनके कब्जे से 02 टाटा कंपनी के डंफर वाहन (कीमती करीबन 01 करोड रूपये ) जप्त कर आरोपीगण को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। घटना के मुख्य आरोपी राजस्थान निवासी है जो फरार है। जिनकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है।

दो ग्रुप में करते है वारदात

यह गैंग दो ग्रुप में कार्य करती थी। एक ग्रुप डंपर चोरी करता है तथा दूसरा इनको अहमदाबाद, जोधपुर, जयपुर, हरियाणा, पंजाब आदि क्षेत्र में बेचता है। गिरफ्तार आरोपी चोर गैंग का सदस्य है, जिसके पास टाटा सफारी कार है। यह अपने साथियों के साथ अहमदाबाद से शाम के समय म.प्र. तरफ रवाना होते थे। रात करीब 11 से 1 बजे के बीच यह लोग किसी भी स्थान पर खड़े डंपर की रैकी कर मौका पाकर चुरा लेते थे। चोरी के वाहन ठिकाने लगाने वाले गैंग के सदस्य चोरी के डंपर अपने कब्जे मे लेकर उसका पूरा कायाकल्प रंगरोगन कर कर देते थे।

फिर यह गैंग ऐसे ग्राहक तलाश करता था, जो वाहन की वास्तविक कीमत एक बार में चुका पाने में सक्षम नहीं होते। गैंग ऐसे ग्राहकों को वास्तविक कीमत की आधी पौनी राशि प्राप्त कर लेते और डंपर उसको दे देते। पैसा पूरा चुकाने के बाद नाम ट्रांसफर कराने का तय किया जाता था। इस प्रकार यह गैंग चोरी के डंपर 10-15 लाख रूपये में बिना दस्तावेजों के बेच देते थे। राजस्थान व गुजरात मे डंपर की अधिक मांग होने से यह गैंग मुख्य रूप से डंपर की चोरी करता था । चोरी के डंफर आसानी से बिना कागजात अवैध खनन के काम मे राजस्थान मे उपयोग किये जाने की जानकारी मिली है।

वारदात का क्षेत्र

डंपर चोर गिरोह पहले गुजरात व राजस्थान मे चोरी करता था । जिनके गुजरात व राजस्थान राज्य मे कई आपराधिक रिकार्ड दर्ज है जिनके बाद आरोपी व उसकी गैंग द्वारा म. प्र. में अपने गिरोह को सक्रिय किया गया। प्रारंभिक विवेचना मे यह भी ज्ञात हुआ है कि माह अगस्त 2022 में थाना महाकाल क्षेत्र से भी इस गिरोह द्वारा डंफर चोरी किया गया है। बडऩगर पुलिस द्वारा जिला उज्जैन व आसपास के जिलों से चोरी हुये डंफरो की जानकारी एकत्रित कर उनकी तलाश करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी तारतम्य मे बडऩगर पुलिस द्वारा 06 माह पूर्व मे भी मेवात गैंग हरियाणा से कुल 18 आयसर व ट्रक (05 करोड लगभग) जप्त किये गये थे ।

इनकी भूमिका

निरीक्षक मनीष मिश्र, उनि प्रतीक यादव सायबर सेल, उनि सुरेन्द्र गरवाल, सउनि मानसिंह वास्केल, प्रआर प्रदीप डामोर, प्रभुलाल मुनिया, आर. महेश मोर्य, मोतीलाल वर्मा, नितेश रायकवार, गिरधारी कनेल, रूपेश पर्ले, मुकेश नागर, संदीप बामनिया, सैनिक बनेसिहं, अमरसिहं, राजेश धनेश्वर, रूपसिहं भाटी की सराहनीय भुमिका रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पत्नी से दुष्कर्म मामले में विधायक सिंघार का आदिवासी युवाओं ने फूंका पुतला

Tue Nov 29 , 2022
सिंघार की शिकायत राहुल गांधी तक पहुंची धार, अग्निपथ। गंधवानी विधायक उमंग सिंघार की मुश्किलें लगातर बढ़ रही हैं। सिंघार का अपने गढ गंधवानी में भी विरोध शुरु हो गया है, लोग विधायक से नाराज होकर सडक़ों पर उतर आए है। आदिवासी युवा सगठन ने टांडा क्षेत्र में सिंघार का […]

Breaking News