स्कूल वैन को बचाने में मिनी ट्रक, पिकअप में भिड़त, स्कूटी चालक खाई में गिरा

नागदा, अग्निपथ। उज्जैन जावरा स्टेट हाईवें नंबर 17 पर स्थित आर्य पेट्रोल पम्प पर बुधवार की सुबह मिनी ट्रक, पिकअप, स्कूल वैन और स्कूटी में टक्कर हो गई। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन पिकअप और मिनी ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, जिसको पुलिस ने क्रेन से मदद से मुख्य मार्ग से हटाकर यातायात सामान्य किया।

उज्जैन जावरा स्टेट हाईवें नंबर पर 17 पर कोहरे के कारण इन दिनों मौत का साया मंडरा रहा है, बुधवार की सुबह लक्ष्य पब्लिक स्क्ूल की जीप नंबर एमपी-13-टीए-3992 को बचाने के प्रयास में पिकअप नंबर जीजे-08-एयु-4189, मिनी ट्रक नंबर एमपी-13-जीए-4415 में आमने सामने भिड़त हो गई। वाहन टकराने की आवाज लगभग लगभग 500 मीटर तक सुनाई दी, आवाज सुनते ही बड़ी संख्या में लोगों का हुजुम मौके पर एकत्रित हो गया।

जूना नागदा फंटे पर खड़े प्रधान आरक्षक योगेंद्रसिंह सेंगर ने घटना की तत्काल सूचना टीआई श्यामचंद्र शर्मा को मोबाईल पर दी, प्रधान आरक्षक सेंगर मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। इसी दौरान डॉयल-100 के आरक्षक संदीप राठौर और पायलेट दिलीप पोरवाल भी मौके पर पहुंच गए। गनीमत रही कि स्कूल वैन में कोई बच्चा सवार नहीं था अन्यथा हादसा बड़ा हो सकता था। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि तीनों वाहन की टक्कर की चपेट में एक स्कूटी चालक आ जाता वह तो गनीमत रही कि खाई में गिर गया।

पिकअप के चालक ने पुलिस को बताया कि पालमपुर युपी से पौधे लेकर भोपाल जा रहा था जबकि मिनी ट्रक का चालक पालमपुर से खाचरौद कि ओर पौधे लेकर जा रहा था। सडक़ हादसे में पिकअप और मिनी ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, जिनको क्रेन की मदद से हटाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बड़े बेटे के साथ मिलकर मां ने करवाई छोटे की हत्या, घर में ही गाढ़ दी लाश

Thu Dec 1 , 2022
अंधेकत्ल का पर्दाफाश, मां सहित 4 आरोपी गिरफ्तार धार, अग्निपथ। सरदारपुर के ग्राम लाबरिया में माही डैम के पानी में बंद बोरे में मिली युवक की लाश के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। युवक की हत्या में उसकी मां और पुत्र ही आरोपी निकले। जिन्होंने दोस्तों से […]

Breaking News