मुख्यमंत्री की मंशा समझें अधिकारी..!

नए साल की पहली वीडियो कांफ्रेंस में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अफसरों को साफ-साफ शब्दों में अपनी मंशा समझा दी है। पांच सूत्रों के जरिए मुख्यमंत्री ने समझाया है कि सुशासन यानी बिना लेन-देन के काम, महिला सशक्तिकरण जिसमें सुरक्षा महत्वपूर्ण है, आत्मनिर्भर मप्र के तहत रोजगार के साधन बढ़ाना, किसानों के हितों का ध्यान रखना और शासन के खजाने पर गरीब का पहला हक।

अगर इन पांच बातों को अधिकारियों ने बेहतर तरीके से समझ लिया और इस पर अमल शुरू कर दिया गया तो पूरे प्रदेश के साथ-साथ हमारे शहर में भी आम आदमी काफी राहत महसूस करेंगे।

मुख्यमंत्री ने इस सूत्रों पर काम करने की मंशा जाहिर करने के साथ ही अधिकारियों को हिदायत भी दी है कि जनता के बीच अधिकारी अपना विश्वास बनाएं, ताकि लोग उनसे मिलने और मन की बात कहने से घबराएं नहीं। मुख्यमंत्री शिवराज की यह पहल निश्चित ही बेहतर है और आम आदमी के हित में हंै। अब देखने वाली बात यह है कि मुख्यमंत्री की मंशा अधिकारियों को कितनी समझ में आती है और वे इस पर कितना अमल करते हैं। क्योंकि अभी तक उपरोक्त हिदायतों में से किसी पर भी १०० प्रतिशत काम नहीं हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

10 लाख के आभूषण 5 लाख रुपये में देकर प्रापर्टी ब्रोकर को ठगा

Sat Jan 2 , 2021
22 कैरेट से बने होना बताये थे, 2 झांसेबाज हिरासत में उज्जैन। प्रापर्टी ब्रोकर को परिचित ने अपने साथी सुनार से 10 लाख रुपये के सोने से बने आभूषण आधे दाम में दिलाकर धोखाधड़ी की साजिश रच दी। सुनार बने शातिर ने 916 हॉलमार्क (22 कैरेट) के आभूषण होना बताये […]

Breaking News