शादी में भोजन के बाद बिगड़ी तबीयत, 100 से अधिक बीमार

अस्पताल में कम पड़े पलंग, खाद्य और स्वास्थ्य नियंत्रक अधिकारी पहुंचे धामनोद

धार, अग्निपथ। जिले के धामनोद नगर में शादी समोराह में बारातियों को भोजन करना महंगा पड़ गया। भोजन के कुछ देर बाद सभी को उल्टी-दस्त शुरू हो गए और तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद ताबड़तोड़ लोगों को हॉस्पिटल रेफर किया गया। लेकिन बारातियों की संख्या अधिक होने के कारण धामनोद में हॉस्पिटल के पलंग तक कम पड़ गए।

जानकारी के अनुसार धामनोद के अंबिका धाम देवीजी मंदिर परिसर में शादी समारोह का आयोजन था। सुबह 11 बजे लोगों ने शादी में भोजन किया था। इसके कुछ देर बाद दोपहर 3 से 4 बजे के बीच लोगों की तबीयत बिगडऩे लगी। ऐसे में लोगों को एकदम से उल्टी और दस्त होने लगे। एक साथ सौ से अधिक लोगों की तबीयत बिगडऩे के कारण अफरा-तफरी मच गई। इधर धामनोद के सभी हॉस्पिटल में बारातियों को भर्ती करवाया गया था। इस कारण धामनोद के लगभग सभी हॉस्पिटल में बेड फुल हो गए। बीएमओ ब्रह्मराज कौशल ने बताया कि फूड पाइजनिंग के कारण लोगों को उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद हॉस्पिटल में भर्ती करवाकर इलाज दिया जा रहा है। खाने में क्या आया, उसकी जानकारी अभी नहीं है। लेकिन लोगों की सेहत में अब सुधार है।

हलवाई के घर पहुंचकर लिए खाने के नमूने

दो दिन पूर्व नगर में आयोजित एक शादी समारोह में डेढ़ सौ से अधिक लोग खाना खाने से बीमार हो गए थे हालांकि घटना में कोई बड़ी हताहत नहीं हुई तुरंत उपचार मिलने से सभी को राहत भी मिल गई। अब सुरक्षा की दृष्टि से शनिवार दोपहर धार मुख्यालय से खाद्य एंव औषधि विभाग के अधिकारी सचिन लगोरिया एंव स्वास्थ्य विभाग से रोग नियंत्रक अधिकारी श्रीनिवास साहू मौके पर पहुंचे।

वहां उन्होंने खाना बनाने वाले हलवाई अंबाराम के घर से सैंपल मिठाई की नमूने जांच हेतु लिए। खाद्य अधिकारी ने बताया कि किस खाद्य पदार्थ खाने के कारण से घटना हुई यह तो जांच के बाद ही पता चल पाएगा फिलहाल कुछ खाद्य वस्तुओं के नमूने लिए है

खरगोन जिले में भी कुछ मरीज अस्पताल में भर्ती हुए

अचानक तबीयत बिगडऩे के बाद नगर के कई अस्पतालों में मरीज उपचार के लिए पहुंच गए थे बाद कुछ मरीज जो कि समीप जिला खरगोन से आए थे वह भी घर जाने के बाद बीमारी की चपेट में आ गए बाद उन्हें भी स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराकर उपचार करवाया गया अभी स्थिति सभी की सामान्य है खाद्य अधिकारी ने नमूना रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की बात कही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शराब के नशे में जिला सहकारी बैंक के कर्मचारियों को धमकाने वाला शाखा प्रबंधक व लिपिक सस्पेंड

Sat Dec 3 , 2022
सीईओ पीएस धनवाल ने की कार्रवाई, दोनों को मनावर शाखा में किया अटैच धार, अग्निपथ। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मुख्यालय में छुट्टी के बाद बैंक से निकल रहे कर्मचारियों को धमकाने वाले अमझेरा शाखा के प्रभारी प्रबंधक व धरमपुरी के लिपिक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। […]
निलंबित, suspend, निलंबन

Breaking News