बिजली ऑउट सोर्स कर्मचारियों ने सौपा ज्ञापन

आगर मालवा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा के दौरान गत दिवस उज्जैन रोड स्थित पालखेड़ी में बिजली ऑउट सोर्स कर्मचारी संगठन ने कांग्रेस नेता जयराम रमेश को ज्ञापन सौपा। ज्ञापन में बताया कि ऑउट सोर्स के लिए एक प्रक्रिया तय कर ठेकेदारी प्रथा खत्म करने की मांग की। इस दौरान ऑउट सोर्स के मृतकों व विकलांगो के फ्लैक्स, पोस्टर, बैनर लगा कर करीब 500 कर्मचारियों ने प्रदर्शन भी किया।

बिजली ऑउट सोर्स कर्मचारी संगठन के प्रांतीय संयोजक मनोज भार्गव बताया कि मध्यप्रदेश सरकार गौरव दिवस मना रही हैं किंतु ऑउट सोर्स कर्मचारी गर्त में जा रहा हैं। सरकार रोजगार दिवस मना रही हैं पर ऑउट सोर्स कर्मी को नौकरी से हटा कर बेरोजगार किया जा रहा हैं। आजादी का अमृत महोत्सव में अमृत मिलने की जगह ठेकेदारी मिल रहा हैं। आत्मनिर्भर अभियान स्वांग व पाखंड न लगे इसलिए ठेकेदारी प्रथा समाप्त कर सरकार को बिजली कंपनियों से वेतन दिलाकर ऑउट सोर्स कर्मचारियों को आत्म निर्भर अभियान में शामिल करना चाहिए।

इस अवसर पर संगठन के महामंत्री राहुल मालवीय, समन्वयक दिनेश सिसोदिया, भूपेंद्र सिंह राठौर, हरिनारायण चौहान, रामबाबू बोडाना, पंकज डुंगरडिया, राजेश मालवीय, अमित गुप्ता, यागवेंद्र सिंह, धनप्रसाद अहिरवार, सतीश साहू, मनोज यादव, चिंटू ठाकरे जबलपुर, राजेश सांभले, राम राठौर, लखन चौहान, राज डोडिया, महेश राठौर आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सियागंज में सात कारोबारियों पर जीएसटी छापे

Sun Dec 4 , 2022
विदेश से आयातित बादाम और खजूर में टैक्स चोरी की आशंका, शकर और सुपारी व्यापारी भी जांच के दायरे में इंदौर, अग्निपथ। राज्य जीएसटी के करीब 50 अधिकारियों की अलग-अलग टीमों ने दोपहर 12 बजे से कार्रवाई शुरू की। विदेश से आयात की जा रही बादाम और खजूर में टैक्स […]

Breaking News