महाकाल के आंगन में 9 दिनों तक गूंजेगा अखंड रामायण पाठ

प्राचीन बाल हनुमान मंदिर पर हनुमान अष्टमी महामहोत्सव शुरू

उज्जैन, अग्निपथ। समूचे भारत वर्ष में केवल मात्र उज्जैनी की धरा पर धूमधाम से मनाए जाने वाले हनुमान अष्टमी महापर्व का सबसे प्राचीनतम विशेष आयोजन महाकालेश्वर प्रांगण स्थित जय बाल विजय मस्त हनुमान मंदिर पर आयोजित होता आ रहा है।

महोत्सव संयोजक रामकथा व्यास सुलभ शांतु गुरु ने बताया की नौ दिवसीय हनुमान अष्टमी महोत्सव का शुभारंभ 8 दिसंबर को बाल हनुमान जी के श्रृंगार के साथ हो गया है। दोपहर में तुलसीकृत रामचरितमानस जी की पोथी जी का पूजन विधि विधान के साथ किया गया। पूजन के पश्चात अखण्ड रामायण का पाठ प्रारंभ हुआ जो सतत नौ दिनों तक चलेगा।

महाकाल महाराज द्वारा रचित इस मानस की चौपाइयों महोत्सव के दौरान महाकाल को ही समर्पित कि जावेगी। 15 दिसंबर को हनुमान अष्टमी कि पर्व संध्या पर बाबा बाल हनुमान जी का आकर्षक व दिव्य श्रृँगार किया जावेगा।

16 दिसंबर को प्रात: काल 9 बजे भोग आरती पर बाल हनुमान जी को बेसन के बने लड्डुओं को महा भोग लगाया जावेगा। दोपहर दो बजे नौ दिवसीय अखण्ड रामायण पाठ की पूर्णाहुति होगी। संध्या सात बजे मुख्य आरती के पश्चात महाप्रसादी का आयोजन बाल हनुमान मंदिर पर रहेगा। आयोजन संयोजक श्रीराम कथा व्यास सुलभ शांतु गुरु ने नौ दिवसीय हनुमान अष्टमी महोत्सव में सभी नगर के धर्मप्राण जनता को सम्मिलित होने का आग्रह किया।

पौष प्रतिपदा पर संतोषी माता मंदिर में लगेगा अन्नकूट

उज्जैन, अग्निपथ। पौष मास की प्रतिपदा पर शुक्रवार को हरसिद्धि मंदिर के पीछे स्थित प्राचीन संतोषी माता मंदिर में शुक्रवार को अन्नकूट लगाया जाएगा। इस अवसर पर संगीतमय सुंदरकांड, भजन तथा ढोल से महाआरती की जाएगी एवं भक्तों को प्रसाद वितरण करेंगे। संतोषी माता मंदिर के मुख्य पुजारी भरत पुरी गोस्वामी ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह देवी का अभिषेक-पूजन होगा।

नए वस्त्र एवं आभूषण धारण कराकर आकर्षक श्रंगार किया जाएगा व मंदिर में विशेष सजावट होगी। शाम को अन्नकूट में 56 पकवानों सहित गुड़, चना, फल व सूखे मेवे का भोग लगाया जाएगा। मंदिर परिसर में स्थित 84 महादेव में प्रथम अगस्तेश्वर महादेव का भी आकर्षक श्रंगार कर भोग अर्पित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

105 मजदूरों की सातवीं सूची जारी, 105 मृत श्रमिकों के परिजनों के लिए 2.48 करोड़ रुपये का भुगतान

Thu Dec 8 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। बिनोद मिल मजदूरों को सुप्रीम कोर्ट के आदेश अनुसार भुगतान की सातवी सूची 8 दिसम्बर को जारी हुई जिसमे 105 मजदूरों को 2,48,42,977/- रूपये का भुगतान किया गया। अधिवक्ता धीरजसिंह पंवार के साथ उज्जैन मिल मजदुर संघ के अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह भदौरिया, कोषाध्यक्ष संतोष सिंह सुनहरे एवं वस्त्र […]