सूदखोरों ने पुत्र को बंधक बनाकर पीटा तो पिता ने फांसी लगा ली

आरोपियों का मकान तोडऩे की मांग की, आरोप 50 हजार के बदले मांग रहे थे पांच लाख

उज्जैन,अग्निपथ। दो सूदखोरों ने एक युवक को उधारी वसूलने के लिए बंधक बनाकर पीटा। छुड़ाने गए पिता से भी मारपीट कर दी,जिसके कारण वृद्ध ने फांसी लगा ली। घटना से आक्रोशित परिजन शुक्रवार को शव लेकर पुलिस कंट्रोल रूम पहुंच गए और आरोपियों पर 50 हजार के बदले पांच लाख रुपए की मांग करने का आरोप लगाकर स त कार्रवाई की मांग की।

हीरामिल की चाल निवासी कृणाल पिता कमल डोरवाल (24) को गुरुवार दोपहर ढांचा भवन निवासी मोंटू गुर्जर व अमन नगर के अजय मरमट ने जीरो पाईंट ब्रिज पर से पकड़ा और उसे कमरे में ले जाकर बांधकर पीट-पीट कर घायल कर दिया। बेटे को उधारी वसूली के लिए बंधक बनाने का पता चलने पर कमल (50) उसे छुड़ाने गए। अजय व मोंटू ने उसे पीटकर भगा दिया।

इससे आहत कमल ने घर पहुंचकर फांसी लगा ली। घटना से आक्रोशित परिजन शुक्रवार दोपहर शव लेकर पुलिस कंट्रोल रूम पहुंच गए। कमल की बेटी भारती ने एएसपी इंद्रजीत बाकलवाल के समक्ष आरोप लगाया कि मोंटू व अजय से पिता ने 2019 में 50 हजार रुपए उधार लिए थे। ब्याज सहित राशि लौटाने पर भी दोनों रात तक पांच लाख देने की मांग कर रहे थे। पीडि़तों ने दोनों के मकान तोडऩे की मांग की। इधर देवासगेट टीआई राममूर्ति शाक्य ने बताया कि मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई करेंगे।

बंधक बनाने के केस में गिरफ्तार

हालांकि पिता की मौत के बाद रात को ही कृणाल ने रात को दोनों के खिलाफ चिमनगंज थाने में बंधक बना मारपीट कर जबरिया वसूली का केस दर्ज किया तो पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जमकर लू भी उतार दी और शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर दिया।

पिता की मौत होने पर छोड़ा

कृणाल ने बताया कि अजय व मोंटू उसे अमन नगर में कमरे में लटकाकर लहू लुहान कर दिया था। इसी दौरान उन्हें पिता के फांसी लगाने का पता चला तो केस से बचने के लिए दोनों उसे डाक्टर के पास ले गए और मरहम पट्टी करवाकर छोड़ दिया।

ब्याजखोरी का ऑफिस

बताया जाता है मोंटू ने ब्याज के धंधे के लिए ढांचा भवन में ही ऑफिस खोल रखा है। लोगों को रोज वसूली के हिसाब से भी कर्जा डायरियां बनाता है। उसके गुर्गे रोज वसूली करते है। पुलिस रिकार्डनुसार मोंटू पर करीब डेढ़ दर्जन केस दर्ज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सोशल मीडिया से हुई पार्षद को चाकू मारने वाले की पहचान,पांच गिरफ्तार

Fri Dec 9 , 2022
कार नहीं हटाने पर हुआ था विवाद उज्जैन,अग्निपथ। कार पार्किंग के विवाद में भाजपा पार्षद पर जानलेवा हमला करने वाले काजीपुरा के युवक निकले। आरोपियों की पहचान सोशल मीडिया की डीपी से हुई है। जीवाजीगंज पुलिस ने शिनाख्त होते ही शुक्रवार रात उन्हें पकड़ लिया। सुदामा नगर निवासी वार्ड 24 […]

Breaking News