नशे के सौदागर दंपति जेल में, मकान पर चली जेसीबी

उज्जैन,अग्निपथ। बदमाशों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के चलते रविवार को पुलिस प्रशासन ने गांजा तस्करी मामले में जेल में बंद दो हिस्ट्रीशीटर के मकान ध्वस्त कर दिए। तिरुपति एवन्यू में छन्ना का बिना नक्शे के बना मकान धाराशायी कर दिया गया तो अमरपुरा में मकबूल के अवैध मकान पर जेसीबी चलाई गई है।

कार्रवाई -1
पूरा परिवार गांजा बेंचने में लिप्त

सीएसपी पल्लवी शुक्ला ने बताया कि पंचक्रोशी मार्ग स्थित तिरुपति एवन्यू निवासी सुनील उर्फ चना पिता शीतलाप्रसाद गुप्ता (35) पर 35 प्रकरण दर्ज हैं। गांजा तस्करी मामले में करीब 3 माह से जेल में बंद है। उसका भाई व बहन भी नशे के धंधे में लिप्त है। उसके तीन मंजिला आलीशान मकान के संबंध में पता चला था कि उसने उपरी माले बिना नक्शा स्वीकृति के बनाए हैं। नतीजतन करीब 14 दिन पहले नगर निगम ने नोटिस दिया था। जवाब नहीं देने पर रविवार करीब 11.30 बजे पुलिस-प्रशासन व नगर निगम टीम मकान तोडऩे पहुंची। गली में जेसीबी के नहीं घुसने पर निगम गैंग ने पोकलेन की मदद से तीन घंटे की मशक्कत के बाद मकान धाराशायी कर दिया। मौके पर एसडीएम राकेश मोहन त्रिपाठी, कार्यपालन यंत्री पीयूष भार्गव, टीआई अजीत तिवारी, मुनेंद्र गौतम व निगम गैंग व भारी बल भी मौजूद था।

कार्रवाई -2

काली कमाई से बना मकान चार घंटे में खंडहर बना

 

अमरपुरा निवासी मकबूल पिता याकूब (50) पर मारपीट, चाकूबाजी, अड़ीबाजी व एनडीपीएस के 14 अपराध दर्ज हैं। गांजा बेचने में उसकी पत्नी भी लिप्त है। दोनों फिलहाल गांजा तस्करी के आरोप में ही जेल में है। लेकिन दंपति ने तस्करी की कमाई से आलीशान मकान व दुकानें बना ली थी। बिना अनुमति मकान बनाने पर नगर निगम ने मुहिम के चलते कार्रवाई का नोटिस दिया था। रविवार दोपहर करीब 2.30 बजे टीम पहुंची और दो पोकलेन मशीन से 6 बजे तक उसके मकान को ध्वस्त कर दिया। यहां भी एसडीएम त्रिपाठी,सीएसपी के साथ रविंद्र वर्मा,खाराकुआं टीआई जितेंद्र भास्कर भी मौजूद रहे। कार्रवाई के दौरान दोनों जगह भारी फोर्स देख किसी ने विरोध का प्रयास नहीं किया और पुलिस प्रशासन निर्विरोध कार्रवाई करने सफल रहा।

कई पत्नी व बच्चों की चर्चा

कार्रवाई के दौरान चर्चा थी कि आदतन अपराधी इरफान उर्फ जुम्मा की कई पत्नियां और करीब दर्जन भर बच्चे हैं। बावजूद अवैध मकान होने पर निगम नोटिस भेजता तो कोई लेने को तैयार नही होता था। तीन दिन पहले पुलिस ने जबरन उसकी एक पत्नी को नोटिस थमाया। पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि जुम्मा ने जानसापुरा में एक किसान की जमीन पर कब्जा कर मकान बना रखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

फ्री फॉर ऑल सुविधा: 40 हजार श्रद्धालुओं ने किए वर्ष के पहले रविवार को महाकाल दर्शन

Sun Jan 3 , 2021
उज्जैन, अग्निपथ। नववर्ष के पहले रविवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान महाकाल के दर्शन को उमड़े। यह पहली बार है कि जब 28 हजार श्रद्धालुओं ने ऑनलाइन बुकिंग कराई है। सुबह से रात तक लगभग 40 हजार श्रद्धालु भगवान महाकाल के दर्शन कर चुके थे। नववर्ष के पहले दिन […]

Breaking News