ग्रेसिम उद्योग के खिलाफ किसानों ने किया जल अधिकार आंदोलन

बडऩगर, अग्निपथ। क्षेत्र की चंबल नदी पर बने बैराज से किसानों के लिये आरक्षित पानी को ग्रेसिम उद्योग नागदा द्वारा निकालकर संग्रहित कर नदी को खाली किया जा रहा है। जिससे दर्जनों गांवों के हजारों किसानों की फसलों की सिंचाई का संकट खड़ा हो गया है। इससे आक्रोषित हो कर किसानो ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष महेश पटेल एवं जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र सिंह सोलंकी के संयोजन में जल अधिकार आंदोलन के तहत कोर्ट चौराहे पर ग्रेसिम उद्योग के विरूद्व नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।

किसानों ने तहसील परिसर में एसडीएम कार्यालय पर धरना देकर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी आकाश सिंह को सौंपा। ज्ञापन मे बताया गया की ग्राम अमलावदबीका में बने इस बैराज से तहसील के दुनालजा, अमलावद, हरनावदा, मुरारखेड़ी, पलसोड़ा, मौलाखेड़ी, मालपुरा, जहांगीरपुर, धरनखेड़ी, झुमकी, घुड़ावन, लबायचा, गुरावदा, सेमलखेड़ी, जमालपुरा, ओकारपुरा, सिजावता, धुरेरी सहित कई गांवों के हजारों कृषक सिचाई कर रबी की फसल लेते है।

किन्तु इस बार ग्रेसिम उद्योग द्वारा बैराज से नदी का पानी निकाल लिया है। जिससे फसले नष्ट होने का खतरा है तथा किसानो को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ेगा। ज्ञापन मे चेतावनी देते हुये कहा गया कि शीघ्र ही इस दिशा में कार्यवाही कर बैराज का पानी किसानो के लिऐ संरक्षित नहीं किया तो उग्र आंदोलन किया जावेगा।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि बालूसिंह मोलाखेड़ी, पूर्व जनपद सदस्य नाथुलाल परमार, पप्पुसिंह दुनालजा, सरपंच नारायण यादव, अजय दीक्षित, युवक कांग्रेस विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष योगेन्द्रसिंह पंवार, नारायणसिंह राठौर असावता, आजाद यादव, हेमेन्द्रसिंह पंवार, रविराज सिंह पंवार, लाखनसिंह सिसौदिया, भेरूलाल पांचाल, तेजप्रताप सिंह पंवार, जालमसिंह हाड़ा सहित सैकड़ो कृषक उपस्थित थे। ज्ञापन का वाचन कार्यकारी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अशोक राठौड़ ने किया। उक्त जानकारी किसान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष श्रवण पाटीदार मौलाना ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

यूरिया लूटकांड : महीनेभर में भी विधायक को गिरफ्तार नहीं कर सकी पुलिस तो कोर्ट में लगाई संपत्ति कुर्की अर्जी

Thu Dec 15 , 2022
संपत्ति की जानकारी जुटाना शुरू, जल्द जारी होगी अधिसूचना आलोट, (दिनेश त्रिवेदी) अग्निपथ। यूरिया लूटकांड में लूट व शासकीय कार्य में बाधा के आरोपी कांग्रेस विधायक मनोज चावला को महीनेभर बाद भी पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी। इसलिए अब कोर्ट में विधायक की संपत्ति कुर्की के लिए अर्जी लगाई है। […]

Breaking News