श्रद्धालुओं को मुलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने हेतु संयुक्त बैठक के लिए महापौर ने लिखा पत्र

mukesh tatwal

उज्जैन, अग्निपथ। श्री महाकालेश्वर मंदिर एवं श्री महाकाल लोक के दर्शन हेतु आने वाले श्रद्धालुओं को मुलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने हेतु संयुक्त बैठक आयोजित करने के लिए महापौर मुकेश टटवाल ने कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, प्रशासक श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति, क्षेत्रिय परिवहन अधिकारी, निगम आयुक्त को पत्र लिखा है।

महापौर मुकेश टटवाल ने पत्र में उल्लेख किया है कि प्रधानमंत्री द्वारा श्री महाकाल लोक का लोकार्पण किये जाने के पश्चात हुई उज्जैन में श्री महाकाल लोक और श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन करने आने वाले देश-विदेश से श्रद्धालुओं की संख्या में निरंतर वृद्धि होती जा रही है, जिन्हें यातायात एवं आवास की मूलभूत सुविधाएं जैसे की मार्गो का चौडीकरण, यातायात की सुगमता, ऑटोरिक्शा, होटल लॉज, धर्मशालाएं एवं यात्री विश्राम गृह आदि सुगमता और उचित किराये पर प्राप्त हो सके, इस दिशा में संयुक्त प्रयास किया जाना आवश्यक प्रतीत हो रहा है।
उपरोक्त स्थितियों को देखते हुए यथाशीघ्र संयुक्त बैठक आयोजित करने का कष्ट करें, ताकि परस्पर विचार-विमर्श कर आने वाले श्रद्धालु यात्रियों को उज्जैन की गरिमा के अनुरुप मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सके।

महापौर मुकेश टटवाल ने नगर निगम सीमा क्षैत्र में कृषि भूमि को भूखण्डों के रूप में विक्रम किये जाने पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर जिला उज्जैन को पत्र लिखा है। पत्र में महापौर श्री टटवाल ने उल्लेख किया है कि उज्जैन नगर निगम सीमा क्षेत्र में कतिपय व्यक्तियों द्वारा सस्ती दरों पर कृषि भूमि खरीद कर कॉलोनी विकास की विधिवत अनुमति प्राप्त किये बिना उक्त भूमि पर छोटे छोटे टूकड़ो मे जरूरतमंद लोगो को भूखण्ड विक्रय कर अवैध कॉलोनी विकसित कर देते है।

जहाँ अंतोगत्वा रहवासियों की माँग पर वहाँ नगर निगम को मूलभूत सुविधाए उपलब्ध कराने हेतु विकास कार्य करवाना पड़ते है, इससे लोगों में अवैध कॉलोनी विकसित करने की प्रवृत्ति बढ रही है, तथा नगर निगम को भी अनेक प्रकार की परेशानीयों का सामना करना पड़ता हैं।
अत: इस प्रवृत्ति पर स्थाई रोक लगाने के उद्देश्य से कृपया उप पंजीयक को आदेशित करने का कष्ट करे, कि वे कृषि भूमि को भूखण्डो रूप में क्रय विक्रय करने संबंधी किसी प्रकार के दस्तावेजों पंजीयन नही करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हॉस्पिटल खोलने के नाम पर 40 लाख ठगे, डॉक्टर पर केस दर्ज

Fri Dec 16 , 2022
खुद को स्पेशलिस्ट बताकर फांसा था युवक को उज्जैन,अग्निपथ। एक डॉक्टर ने खुद को स्पेशलिस्ट बताकर हॉस्पिटल खोलने के नाम पर परिचित युवक को 40 लाख की चपत लगा दी। करीब 7 माह पहले हुई ठगी की शिकायत में शुक्रवार को नागझिरी पुलिस ने डाक्टर पर धोखाधड़ी का केस दर्ज […]

Breaking News