घेराबंदी कर पुलिस ने 22 पेटी अवैध शराब पकड़ी, मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने दी दबिश

कानड़, अग्निपथ।  क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार का प्रशासन की अनदेखी के चलते बड़े स्तर पर चल रहा है। यहां दूसरे प्रदेश हरियाणा से शराब लाकर शराब ठेके पर बिक रही। गत दिवस कानड़ क्षेत्र के ग्राम सिंगावद में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की यहां अवैध शराब लाई जा रही है। जिस पर पुलिस ने अपनी टीम बनाकर दबिश दी।  जिसमें 22 पेटी अवैध रूप से शराब पकड़ी, जिसमें कुछ पेटी हरियाणा शराब होना पाया गया। अवैध रूप से शराब का नोट क्षेत्र में झाड़ाला से दिख रही है मीडिया के द्वारा आए दिन खबर भी लगाई जा रही है। परंतु प्रशासन को डर नहीं है सरकार भाजपा की है इसलिए अवैध रूप से शराब संचालक गिरिराज राठौड़ द्वारा नगर ग्रामीण क्षेत्र पचलाना रोड दुपाड़ा रोड सारंगपुर रोड एवं सभी दूर अपने हस्ताक्षर से डायरी बनाकर अवैध रूप से शराब का बिक्री धड़ल्ले से की जा रही है संचालक को डर नहीं है क्योंकि प्रशासन का हाथ सर पर है जबकि नियम में शराब दुकान से ही ग्राहक शराब लेकर अपने घर जाकर पीने का नियम है आए दिन दुकान पर भी भीड़ दिखती है शराब पीने वालों की इससे साफ जाहिर होता है भाजपा सरकार का हाथ अवैध कारोबारियों के ऊपर है अभी कुछ दिन पहले पचलाना रोड पर शराब दुकान अंग्रेजी एवं दोबारा आमने सामने हैं शराब संचालक को कोरोना पॉजिटिव पाया गया दैनिक अग्निपथ के द्वारा आवाज उठाई कुछ दिन दुकान बंद होना चाहिए परंतु दुकान बंद नहीं हुई अधिकारियों को भी अवगत कराया अधिकारियों द्वारा भी पल्ला झाड़ा गया अग्नीपथ

द्वारा बताया गया कि गत दिवस आगर रोड पर स्टेट बैंक आफ इंडिया के नजदीक एक ही दीवार पर मकान मालिक के परिवार के सदस्यों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था देश को 14 दिन तक बंद रखा गया था कई किसान एवं कई व्यापारी एवं
बैंक लेन-देन वाले ग्राहक कई दिनों से परेशान रहे

 

दैनिक अग्निपथ द्वारा टीआई हरीश जेजुलकर को अवगत कराया गया था कि अवैध रूप से शराब की कार्रवाई गई है। टीआई का कहना है गाड़ी जैसे ही शराब ठेके से निकले आप मेरे खबर
 करना पकड़ लूंगा जब भी थाने के सामने से गाड़ी निकलती है वह नहीं दिखती है ऐसे अधिकारियों को भी धन्यवाद देते हैं जबकि हरियाणा की शराब कानड़ शराब ठेके पर बिक रही है और आपके सामने पकड़ी गई है अब देखते हैं प्रशासन के द्वारा अवैध कारोबार के ऊपर कारवाई करती है या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

साहब के पापा से मेरे संबंध अच्छे है, कोई काम हो तो बताना, वाह पटवारी साहब...

Mon Jan 4 , 2021
पेटलावद, अग्निपथ। राजस्व विभाग ऐसा विभाग है जो सभी विभागों का प्रमुख होने के साथ ही साथ तालमेल बनाने के लिए जाना जाता है। राजस्व विभाग के अधिकारी और कर्मचारी ही वह कर्मचारी होते हैं जो मॉनिटरिंग के साथ जनता से जुड़े रहते हैं। जनता की समस्याओं और जनता के […]

Breaking News