महाकाल लोक के सुरक्षाकर्मियों को केएसएस कंपनी की डायरेक्टर की फटकार

बदसलूकी बंद करने को कहा, 100 के करीब सुरक्षाकर्मी हैं तैनात

उज्जैन, अग्निपथ। श्री महाकालेश्वर मंदिर के महाकाल लोक में अवलोकन को आने वाले दर्शनार्थियों के साथ सुरक्षाकर्मियों द्वारा बदसलूकी की जाती है। गुरुवार को केएसएस (कृष्णा साल्यूशंस एंड सिक्यूरिटी) कंपनी की मैनेजिंग डायरेक्टर ने महाकाल लोक का दौरा किया। यहां पर उन्होंने सुरक्षाकर्मियों को बुलाकर जमकर लताड़ लगाई। उनका दौरा आगामी दिनों में निकाले जाने वाले सिक्यूरिटी के टेंडर से भी जोडक़र देखा जा रहा है।

गुरुवार को कंपनी की मैनेजिंग डॉयरेक्टर रिषिका आहूजा महाकाल लोक के निरीक्षण को पहुंची। यहां पर उन्होंने उन तक पहुंच रहीं सुरक्षाकर्मियों की शिकायतों को गंभीरता से लिया। उन्होंने महाकाल लोक के 100 के लगभग सुरक्षाकर्मियों को कंट्रोल रूम में बुलाया और उनको दर्शनार्थियों के साथ बदसलूकी करने पर जमकर फटकार लगाई। बताया जाता है कि उन्होंने महाकाल लोक के अन्य क्षेत्रों का भी दौरा किया और सुरक्षाकर्मियों को हिदायत दीं।

सिक्यूरिटी का टेंडर दौरे का कारण

फिलहाल महाकालेश्वर मंदिर और महाकाल लोक में केएसएस कंपनी सिक्यूरिटी संभाले हुए है। आगामी दिनों में सिक्यूरिटी का टेंडर होने वाला है। जिसको लेकर कंपनी की मैनेजिंग डॉयरेक्टर दौरे पर पहुंची हैं। ज्ञात रहे कि विगत 18 माह से अधिक समय से मौखिक आदेश पर सिक्यूरिटी का ठेका चल रहा है। पिछले वर्ष टेंडर हो गये थे। जिसमें दो कंपनियों के बीच टाई हो गया था। इसमें से एक कंपनी केएसएस भी थी। टेंडर जारी होने की तिथि नजदीक होने के चलते भी सुश्री आहूजा फिलहाल उज्जैन दौरे पर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पिछला भुगतान दो, फिर कराओ नए काम

Thu Dec 22 , 2022
स्वच्छता सर्वेक्षण से पहले बकाया भुगतान के लिए आयुक्त से मिले ठेकेदार उज्जैन, अग्निपथ। स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 से जुड़े काम प्रारंभ होने से पहले नगर निगम के ठेकेदारों ने बकाया भुगतान लेने के लिए फिर से दबाव बनाने की रणनीति पर काम शुरू किया है। गुरूवार दोपहर नगर निगम बिल्डर […]
नगर निगम विशेष सम्मेलन